मॉर्निंग वॉक करने की आदत सेहत के लिए बेहद लाभदायक होती है. हर उम्र के लोगों को सुबह-सुबह टहलना चाहिए. इससे कई बीमारियों से राहत मिलती है. अगर आप तेज रफ्तार में वॉकिंग करें तो ये एक बेहतरीन कार्डियो एक्सरसाइज भी हो सकता है. ऐसा करने से बॉडी तो टोन्ड रहती ही है, आप दिनभर तरोताजा भी महसूस करते हैं. हालांकि अगर आप सुबह की वॉक को और भी फायदेमंद बनाना चाहते हैं तो इसके लिए कुछ बातों को ध्यान में रखना जरूरी है. यहां हम आपको बता रहे हैं कि आप किस तरह सुबह की सैर को और भी फायदेमंद बना सकते हैं.
मेडिकल न्यूज टुडे के मुताबिक, अगर आप रेगुलर सुबह की सैर करें या 12 सप्ताह तक सप्ताह में 3 दिन 50 से 70 मिनट तक तेज वॉक करें तो इससे आपके कमर 1.1 इंच तो घटेगा ही, बॉडी फैट भी 1.5 प्रतिशत तक घटेगा.
मॉर्निेंग वॉक के दौरान इन बातों का रखें ख्याल
रफ्तार बढ़ाएं
आप अपने वॉकिंग स्पीड को जितना बढ़ाते जाएंगे, शरीर की एक्स्ट्रा कैलोरी उतनी तेजी से घटने लगेगी और आपका वजन कम होने लगेगा. इसलिए प्रयास करें कि रोज कुछ कदम अधिक वॉक करें.
वजन कैरी करें
अगर आप अपने शरीर में वेट कैरी करते हुए वॉक करें तो इससे अधिक तेजी से फायदा मिलेगा. इसके लिए आप वेटेड वेस्ट, वेटेड एंकल बैंड आदि पहनकर वॉक करें.
चढ़ाई पर करें वॉक
अगर आप चढ़ाई पर वॉक करेंगे तो इससे आपके पैरों और शरीर के मसल्स पर अधिक जोड़ पड़ेगा. इसके लिए आप ट्रेड मिल पर अपहील मोड़ का इस्तेमाल करें और वॉक करें.
पोश्चर का रखें ध्यान
जब भी वॉक करें तो अपने पोश्चर का विशेष ध्यान रखें. हमेशा सामने की तरफ देखकर वॉक करें, अपने पेट के मसल्स को टाइट रखें और कदम बड़ा बड़ा बढ़ाएं.
रोज बढ़ाएं कदम
प्रयास करें कि रोज कल की तुलना में अधिक कदम चलें. इसके लिए आप ट्रैकर का इस्तेमाल करें और काउंटिंग पर ध्यान दें.










