सौंफ का सेवन तो आप अक्सर ही करते होंगे. कभी खाने में इसका इस्तेमाल करते होंगे तो कभी माउथ फ्रेशनर के तौर पर सौंफ खाते होंगे. लेकिन, क्या आप सौंफ (Fennel seeds) खाने के फायदों से वाकिफ हैं? अगर नहीं तो बता दें कि सौंफ का सेवन करने से वजन कम करने में तो मदद मिलती ही है, साथ ही ये कई और सेहत सम्बन्धी दिक्कतों को दूर करने में भी फायदेमंद है. आइए मेडिकल न्यूज टुडे के अनुसार, जानते हैं सौंफ खाने के फायदों के बारे में.
वजन कम करने में मदद करती है: सौंफ का सेवन करने से वजन कम करने में मदद मिलती है. बता दें कि डाइटरी फाइबर वेट मैनेजमेंट में इम्पोर्टेन्ट रोल निभाता है. ये पाचन तंत्र में बल्किंग एजेंट के तौर पर काम करता है. जिससे भूख का अहसास कम होता है और व्यक्ति देर तक पेट भरा हुआ महसूस करता है. इसके चलते कैलोरी कम इनटेक होती है. जिससे वेट लॉस आसानी के साथ हो जाता है. (Image-Canva)
हड्डियों को मजबूती देती है: सौंफ में पाए जाने वाले विटामिन और खनिज बोन संरचना और मजबूती को बढ़ाने में मदद करते हैं. इसमें फास्फेट, कैल्शियम, लोहा, जिंक, मैंगनीज और विटामिन ‘के’ हड्डियों के विकास में मदद करते हैं. साथ ही हड्डी के टूटने के जोखिम को भी कम करने में ये काफी मदद करते हैं.
ब्लड प्रेशर को कम करने में सहायता करती है: सौंफ में मौजूद पोटैशियम, कैल्शियम और मैग्नीशियम जैसे तत्व रक्तचाप को प्राकृतिक रूप से कम कर सकते हैं. इसके साथ ही सौंफ में नाइट्रेट होते हैं जो वासोडिलेटरी और वासोप्रोटेक्टिव गुणों से भरपूर होते हैं. वर्ष 2018 की रिपोर्ट के अनुसार नाइट्रेट सप्लीमेंट लेने के बाद ब्लड प्रेशर को कम किया जा सकता है.
हार्ट हेल्थ में फायदेमंद है: हार्ट के लिए भी सौंफ काफी फायदेमंद हो सकती है. दरअसल सौंफ में काफी अच्छी मात्रा में फाइबर होते हैं. ये दिल की बीमारी के खतरे को कम करने में मदद करते हैं. ऐसा इसलिए क्योंकि यह ब्लड में कुल सीरम कोलेस्ट्रॉल और लो-डेंसिटी लिपोप्रोटीन (एलडीएल) कोलेस्ट्रॉल को कम करने में सहायता करते हैं.
कैंसर को दूर रखती है: कैंसर को दूर रखने में भी सौंफ काफी सहायता कर सकती है. दरअसल सौंफ में पाया जाने वाला सेलेनियम एक ऐसा खनिज है, जो ज्यादातर फल और सब्जियों में नहीं पाया जाता है. यह लिवर एंजाइम के कार्य में मदद करता है और शरीर में कैंसर पैदा करने वाले कंपाउंड्स को डिटॉक्सीफाई करने में सहायता करता है.
इस तरीके से करें सौंफ का सेवन: सौंफ को डाइट में शामिल करने के लिए आप सौंफ के पानी की मदद ले सकते हैं. साथ ही सौंफ की चाय बनाकर भी आप सौंफ का सेवन कर सकते हैं और इसके फायदों को उठा सकते हैं. इतना ही नहीं सौंफ की चाय बनाने के लिए सौंफ के बीज, पत्ते और फूल का इस्तेमाल भी किया जा सकता है.









