शार्प दिमाग के लिए अपनाएं ये 5 तरीके, आज का पढ़ा बुढ़ापे तक रहेगा याद

Spread the love

हर इंसान का दिमाग अलग-अलग तरह का होता है. तेज दिमाग की फ्रेमिंग जन्मजात होती है लेकिन दिमाग को बहुत से तरीके से शार्प किया जा सकता है. कुछ लोगों में दिमाग या बुद्धि से संबंधित जटिलताएं शुरुआत से ही आने लगती है. मसलन किसी चीज को कहीं रखकर भूलना, कुछ चीजों को याद नहीं रखना, पढ़ने पर याद नहीं होना, नाम, शहर आदि का नाम याद रखने में परेशानी आदि जैसी कई परेशानियां कमजोर दिमाग की निशानी है. ये परेशानियां जन्मजात नहीं होती बल्कि समय के साथ अपनी गलतियों से धीरे-धीरे ऐसा होने लगता है. ऐसे में कुछ ऐसे तरीके हैं जिनकी मदद से दिमाग को शार्प किया जा सकता है.

1. विदेशी भाषा सीखें-हेनरी फोर्ड वेबसाइट के मुताबिक हेनरी फोर्ड हेल्थ की फिजिशियन डॉ रोमाना यूनुस कहती हैं कि अपनी मातृभाषा के अलावा दूसरी भाषा सीखने से दिमाग को शार्प बनाया जा सकता है. यह बात रिसर्च में भी साबित हो चुकी है. जैसे-जैसे दूसरी भाषा की वोकेवलरी बढ़ेंगी वैसे-वैसे दिमाग में शार्पनेस भी बढ़ेगा.

2. नई एक्टिविटी-बुद्धि से संबंधित नई एक्टिविटी करने से भी दिमाग शार्प हो सकता है. इसके लिए आप क्रॉसवर्ड पजल बनाएं या कुछ लिखने या पढ़ने वाली एक्सरसाइज करें. मैथमेटिक्स प्रोब्लम को सॉल्व करने से दिमाग बहुत तेज होता है.

3. ब्रेन बूस्टिंग फूड-कुछ ऐसे फूड हैं जिनकी मदद से दिमाग को तेज किया जा सकता है. इसके लिए हरी सब्जियां, साबुत अनाज, फल, बादाम, फैटी फिश, ब्लूबेरी, स्ट्रॉबेरी, अखरोट, चाय, कॉफी आदि का सेवन करना फायदेमंद होता है.

4. एक्सरसाइज-एक्सरसाइज से सिर्फ सेहत ही नहीं दुरुस्त रहती बल्कि इससे दिमाग को भी तेज किया जा सकता है. नियमित रूप से एक्सरसाइज ब्रेन पावर को बढ़ाने में मदद करता है.

5. ध्यान या मेडिटेशन-अब यह बात विज्ञान में भी साबित हो गया है कि ध्यान करने से शारीरिक और मानसिक परेशानियों को दूर किया जा सकता है. मेडिटेशन न सिर्फ ब्रेन पावर को बढ़ाता है बल्कि इससे एकाग्रता भी आती है.

Author