रिलायंस इंडस्ट्रीज का ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म जियोमार्ट (JioMart) ने बड़े पैमाने पर कर्मचारियों की छंटनी (JioMart Layoff News) की है. इकोनॉमिक टाइम्स में छपी रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी ने 1000 से ज्यादा कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया है. कंपनी ने छंटनी का फैसला हाल ही में खरीदी गई कंपनी मेट्रो कैश एंड कैरी (Metro Cash and Carry) के अधिग्रहण के लिया बाद है. ध्यान देने वाली बात ये है कि जियोमार्ट आगे भी और छंटनी की तैयारी कर रही है.
और भी कर्मचारियों को नौकरी पर गिरेगी गाज
इकोनॉमिक टाइम्स में छपी रिपोर्ट के अनुसार, जियोमार्ट में कुल 15,000 से अधिक कर्मचारी काम करते हैं जिसमें कम से कम दो तिहाई की कटौती की जा सकती है. ऐसे में हजारों एंप्लाइज पर गाज गिर सकती है. हालांकि यह साफ कर दें कि अभी तक इस मामले पर रिलायंस रिटेल (Reliance Retail) ने इस मामले पर कोई बयान नहीं दिया है. गौरतलब है कि कंपनी अपने खर्च को करने के लिए इतने बड़े पैमाने पर कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखा रही है.
कर्मचारियों से इस्तीफा देने को कहा
जियोमार्ट ने पिछले कुछ दिनों में अपने कॉर्पोरेट ऑफिस के 500 से अधिक लोगों समेत कुल 1,000 कर्मचारियों को इस्तीफा देने को कहा है. इसके साथ ही कंपनी पहले से ही छंटनी के लिए सैकड़ों कर्मचारियों को परफॉर्मेंस इंप्रूवमेंट प्लान पर रखा हुए हैं. ऐसे में इसके जरिए परफॉर्मेंस के आधार पर कंपनी आगे की प्लानिंग करेगी.
खर्च में कटौती के लिए कंपनी ने उठाया यह कदम
जियोमार्ट ने अपने खर्च में कटौती करने के लिए कंपनी ने बहुत से एंप्लाइज की फिक्स्ड पे सैलरी कम करने का भी फैसला किया है. इन कर्मचारियों को अब वेरिएबल पे स्ट्रक्चर पर रखा गया है. इसके साथ ही कंपनी ने घाटे को कम करने के लिए अपने आधे से ज्यादा फुलफिलमेंट सेंटरों को बंद करने का निर्णय लिया है. ध्यान देने वाली बात ये है कि कंपनी के देशभर में 150 से अधिक फुलफिलमेंट सेंटर मौजूद हैं जो किराने की दुकान में सप्लाई जारी रखने का काम करते हैं.








