क्लॉस (Klaus): नेटफ्लिक्स पर मौजूद फिल्म क्लॉस एक एनिमेटेड फिल्म है, बच्चों को दोस्ती की दुनिया में ले जाती है. फिल्म में सेंटा क्लॉज और एक बच्चे के बीच दोस्ती होती है. ये फिल्म मनोरंजन के साथ बच्चों को अच्छी सीख भी देती है. जिंदगी में स्वार्थ और प्राथमिकता का पाठ पढ़ाती इस फिल्म की कहानी भी काफी दिलचस्प है. इस कहानी के जरिए बच्चे दोस्ती का सबक भी सीखते हैं.
कुंग फु पांडा (Kung Fu Panda): साल 2008 में रिलीज हुई फिल्म कुंग फु पांडा भी एक एनिमेटेड फिल्म है और 1 दशक से बच्चों की फेवरिट है. फिल्म की कॉमेडी बच्चों को खूब गुदगुदाती है. साथ ही किरदारों का चटकीला अंदाज और मजेदार डायलॉग्स भी बच्चों को खूब हंसाते हैं. मनोरंजन के साथ ही फिल्म बच्चों को कई गहरी सीख भी देती है. ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर देखी जा सकती है.
कक्का मुट्टाई (Kakka Muttai): डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर मौजूद फिल्म कक्का मुट्टाई एक बेहतरीन तमिल फिल्म है. फिल्म की कहानी 2 बच्चों की है जो झोपड़पट्टी में रहते हैं. दोनों बच्चों की जिंदगी में एडवेंचर होते हैं, लेकिन खास बात ये है कि फिल्म गरीबी के बारे में नहीं है. फिल्म मानवता के तमाम पहलुओं पर नजर डालती है. फिल्म की हर सीन इतना कसा है कि आप पलक झपकाने से पहले भी 2 बार सोचेंगे.
सोनार केल्ला (Sonar Kella): सत्यजीत रे की फिल्म सोनार केल्ला भी बच्चों के दिल में घर करने वाली फिल्म है. दुनिया में बहुत कम ही डायरेक्टर्स रहे हैं जिन्होंने बच्चों की मानसिक स्तार पर जाकर फिल्म बनाई है. सत्यजीत ऐसे चंद डायरेक्टर्स में से एक हैं जिन्होंने ऐसा कर दिखाया है. सत्यजीत रे ये की ये फिल्म एक बच्चे की कहानी है जो कुछ खास लोगों के साथ राजस्थान के गांव में खाक छानने जाता है. ये फिल्म भी बच्चों के लिए काफी प्रेरणादायी साबित होती है. ये फिल्म जी5 पर मौजूद है.
हाउ टू ट्रेन योर ड्रेगन (How to train your dragon): साल 2010 में रिलीज हुई एनिमेटेड फिल्म हाउ टू ट्रेन योर ड्रेगन बच्चों की पसंदीदा फिल्मों में से एक है. ये फिल्म ना केवल बच्चों का मनोरंजन करती है बल्कि उन्हें दोस्ती और समर्पण का भाव दिल में उतारती है. फिल्म एक बच्चे की कहानी है जो वाइकिंग्स नाम की ट्राइब में पैदा हुआ है. कबीले के दूसरे लोग ड्रेगन्स का शिकार कर लेते हैं क्योंकि उनसे खतरा रहता है. लेकिन एक छोटा बच्चा ड्रेगन को मारने की बजाय उसे दोस्त बनाता है और इसकी कहानी भी काफी भावुक है. ये फिल्म प्राइम वीडियो और नेटफ्लिक्स दोनों पर मौजूद है.










