3 नेचुरल हर्ब्स से काला करें बाल, आर्टिफिशियल कलर की जरूरत नहीं 

Spread the love

सिर पर घने और काले बाल हर किसी के चेहरे की खूबसूरती में चार चांद लगा देते हैं. लेकिन हकीकत यह है कि समय के साथ हर किसी के बाल सफेद होने लगते हैं. 30 के बाद अधिकांश लोगों के बालों का रंग फीका पड़ने लगता है. कुछ का तो इससे पहले ही सफेद हो जाता है. बालों का सफेद होना लोगों के कॉन्फिडेंस को कम कर देता है. हालांकि अगर सही खान-पान और हेल्दी लाइफस्टाइल हो तो बालों को समय से पहले सफेद होने से बचाया जा सकता है. हालांकि बाल सफेद होने के बाद अक्सर लोग केमिकल वाले रंग का इस्तेमाल करते हैं जिससे पूरे बाल बहुत जल्दी सफेद हो जाते हैं. लेकिन यदि आप चाहते हैं कि आपके सिर के अधिकांश बाल बहुत दिनों तक काले रहें तो इसके लिए 25 साल की उम्र से ही बालों में नेचुरल कलर लगाएं जिनसे जो बाल काले हैं उनपर कोई असर न हो. यहां ऐसे कई नुस्खे बताए जा रहे हैं.

1. करी पत्ता और तेल- ब्यूटीफूल वेबसाइट के मुताबिक करी पत्ता अपने आप में नेचुरल कलर है. इसका रस पूरी तरह से काला होता है. करी पत्ते का नेचुरल कलर तैयार करने के लिए एक कप करी पत्ता को एक कप तेल में तब तक उबालें जब तक कि यह काला न हो जाए. इसके बाद ठंडा होने दें और रात में हेयर मसाज करें. सुबह गुनगुने पानी से धो लें. कुछ ही दिनों में बाल काला होने लगेंगे. Image: Canva

2. हीना और कॉफी-कॉफी में मौजूद कैफीन नेचुरल कलर है. इसे बनाने के लिए एक चम्मच कॉफी पाउडर को गर्म पानी में उबाल लें. इसके बाद ठंडा कर इसमें हीना मिक्स कर दें. इसमें एक चम्मच तेल भी मिला दें और पूरे बालों पर लगाएं. एक घंटे के बाद साफ कर लें.

3. बादाम तेल और लेमन जूस-बालों को नेचुरल रंग देने के लिए 2 और तीन के अनुपात में बादाम के तेल और लेमन जूस को मिला दें. इसके बाद इससे बालों में मसाल करें. आधा घंटे के बाद इसे साफ कर लें. कुछ दिनों में फर्क देखेंगे.

4. ब्लैक टी-बालों को नेचुरली काला करने के लिए ब्लैक टी भी बेस्ट ऑप्शन है. इसके लिए आप एक कप पानी को उबाल ले और इसमें ब्लैक टी मिला दें. इसमें एक चम्मच नमक भी डालें. ठंडा होने के बाद इसे बालों में लगा लें. कुछ ही दिनों में फर्क महसूस करेंगे.

5. आंवला और मेथी दाना-बालों को काला करने के लिए आंवला और मेथी के दाने का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसे बालों पर इस्तेमाल करने के लिए 6-7 आंवले को 3 चम्मच नारियल या बादाम के तेल में कुछ देर तक बॉयल करें. इसमें एक चम्मच मेथी का पाउडर मिला दें. ठंडा कर इसे रात में बालों के स्कैल्प में लगा लें. सुबह गुनगुने पानी से शैंपू कर लें. निश्चित रूप से बाल काले होंगे.

Author