कभी मासूम अदाओं से बनाएं करोड़ों दीवाने, ऋषि कपूर संग दी हिट फिल्में

Spread the love

पद्मिनी कोल्हापुरे का फिल्मी सफर लगभग 48 साल का हो गया है. उन्होंने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट 70 के दशक में एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा. साल 1974 से 1978 तक चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर काम किया. फिल्म हमारा संसार से उन्होंने लीड एक्ट्रेस के तौर पर काम करना शुरू किया और कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा.

पद्मिनी कोल्हापुरे ने फिल्म ‘प्रेम रोग’ से खूब प्रसिद्धि हासिल की. फिल्म में ऋषि कपूर ने लीड रोल निभाया था. इस फिल्म में पद्मिनी ने मनोरमा का किरदार निभाया, जिसकी छोटी उम्र में शादी हो जाती है और पति की मौत बाद विधवा हो जाती है.

वहीं, ऋषि कपूर ने देवधर के किरदार में दिखे थे. देवधर को मनोरमा से प्यार हो जाता है. लेकिन समाज उनके आगे बाधा बनता है. तमाम बाधाओं को पार करते हुए और सामाजिक बेड़ियों को तोड़ते हुए दोनों शादी करते हैं. विधवा पुर्नविवाह पर आधारित इस फिल्म को खूब पसंद किया गया. पद्ममिनी और ऋषि की जोड़ी को भी लोगों ने खूब प्यार दिया.

इसके बाद, पद्मिनी ऋषि कपूर के साथ-साथ उस दौर के टॉप एक्टर संग सुपरहिट फिल्में दी और इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस बन गईं. फिल्मों में अपनी मासूमियत और खूबसूरती से उन्होंने लोगों के दिलों पर राज किया.

पद्मिनी कोल्हापुरे 57 साल की हो चुकी हैं. बढ़ती उम्र के साथ उनके लुक में काफी बदलाव हो आ गए हैं, लेकिन मासूमियत और खूबसूरती में कोई कमी नहीं आई है.

पद्मिनी कोल्हापुरे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं. वह अक्सर इवेंट में जाती हैं और वहां से तस्वीरें और वीडियो शेयर करती हैं. पद्मिनी बहुत अच्छा गाती भी हैं.

बता दें पद्मिनी कोल्हापुरे दिग्गज एक्टर शक्ति कपूर की पत्नी के बहन यानी साली हैं. वह श्रद्धा कपूर की मौसी हैं. श्रद्धा और पद्मिनी की बॉन्डिंग भी बहुत अच्छी है. मौसी की तरह श्रद्धा की आवाज भी बहुत अच्छी है.

पद्मिनी कोल्हापुरे अब भी फिल्मों में एक्टिव हैं. समय-समय पर फैंस को उनकी अदाकारी देखने का मौका मिलता है. आखिरी बार वह अर्जुन कपूर, कृति सैनन और संजय दत्त स्टारर ‘पानीपत’ में नजर आई थीं. इसके बाद वह एक मराठी फिल्म में भी दिखी थीं.

पद्मिनी कोल्हापुरे ने साल 1986 में प्रदीप शर्मा से शादी की थी. दोनों का एक बेटा भी है. उनके बेटे का नाम प्रियंका शर्मा है और वह टीवी इंडस्ट्री का एक बड़ा और पॉपुलर एक्टर है.

Author