घर की इस दिशा में लगाएं पितरों की फोटो, पितृ दोष से मिलेगी मुक्ति, नकारात्मक शक्तियों का भी हो जाएगा नाश

Spread the love

हिंदू धर्म में पितृपक्ष का बहुत महत्व होता है. ऐसा माना जाता है कि 15 दिन चलने वाले पितृपक्ष में पितरों का आगमन होता है. इसलिए इस दौरान पिंडदान, तर्पण और श्राद्ध आदि करना बेहद जरूरी होता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि घर की दिशाएं भी पितृों को समर्पित होती हैं. इसके लिए हमें कुछ चीजों का विशेष ध्यान रखना होता है. यदि इन बातों का ध्यान नहीं रखा गया तो घर में पितृ दोष हो सकता है. इसके साथ ही आर्थिक तंगी जैसी कई समस्याएं भी हो सकती हैं. आइए उन्नाव के ज्योतिषाचार्य एवं वास्तु जानकार पंडित ऋषिकांत मिश्र से जानते हैं पितृ दोष से बचने के उपाय और कौन से नियमों का पालन करना चाहिए.

इस दिशा में लगाएं पितरों की फोटो

घर में दिशाओं का विशेष महत्व होता है. वास्तु शास्त्र के अनुसार, दक्षिण दिशा को बेहद शुभ माना जाता है. माना जाता है कि यह दिशा यम की होती है. इसके चलते इस दिशा में पितरों की फोटो लगाना सही होता है. हालांकि, फोटो को लगााते समय इस बात का विशेष ध्यान रखें कि पितरों का मुंह दक्षिण दिशा में हो, जबकि फोटो उत्तर दिशा की दिवार पर लगी होनी चाहिए.

यहां भूलकर भी लगाएं पितरों की फोटो

घर के बेडरूम या ड्राइंग रूम में पितरों की फोटो लगाना गलत माना जाता है. वास्तु शास्त्र के अनुसार, इन जगहों पर फोटो लगाने से घर के सदस्यों के स्वास्थ्य पर असर पड़ता है. इसके अलावा घर परिवार में तरह-तरह की बीमारियां होने का खतरा बढ़ता है.

घर में कितनी फोटो लगाना सही

वास्तु शास्त्र के मुताबिक, घर में पितरों की फोटो लगाने से पहले कई सावधियां भी जरूरी होती हैं. बता दें कि, घर में पितरों की एक से अधिक फोटो लगाना लगत माना जाता है. क्योंकि एक से अधिक फोटो होने से घर में नकारात्मक शक्तियों के दाखिल होने का खतरा बढ़ता है. इसके चलते ऐसा करने की मनाही होती है.

पितरों का मिलता है आशीर्वाद

15 दिन चलने वाले पितृपक्ष का विशेष महत्व होता है. इसके अलावा समय-समय पर उनको याद करते रहना भी ठीक माना जाता है. वास्तु शास्त्र के मुताबिक, पितरों का श्राद्ध करने से वे खुश होते हैं. इसके चलते हमें उनका आशीर्वाद मिलता है. साथ ही जीवन भी सुखमय होता है.

 

Author