सरपंच और 3 पंच पर एसडीएम ने की बड़ी कार्रवाई, पद से हटाया

Spread the love

बिलासपुर/तख़तपुर। सालों-साल मनरेगा का काम चलने के बाद भी लोगों की गरीबी दूर क्यों नहीं हो रही है, इसका खुलासा तखतपुर में हुआ, जहां मस्टर रोल में फर्जी एंट्री कर पंच-सरपंच पैसा पीट रहे थे. गड़बड़ी सामने आने के बाद तीन पंचों के साथ सरपंच को बर्खास्त कर दिया गया है.

मामला तखतपुर ब्लॉक के ग्राम पंचायत नेवरा का है, जहां की सरपंच सरिता साहू के साथ तीन पंचों अपने रिश्तेदारों के नाम पर मस्टररोल में एंट्री कर भुगतान ले लिया करते थे. गड़बड़ी की बात सामने आने पर जांच की गई, जिसके बाद तख़तपुर के एसडीएम सूरज साहू ने सरपंच सरिता साहू समेत तीन पंच को पद से हटाने का आदेश जारी कर दिया. एसडीएम के आदेश से पंचायत विभाग में हड़कंप मचा हुआ है. मामले में पूर्व में पंचायत सचिव और रोजगार सहायक पर कार्रवाई की जा चुकी है.

 

Author