नई दिल्ली. हॉरर फिल्में बनाने में हॉलीवुड शुरू से ही सबसे आगे रहा है. हॉलीवुड में आज भी एक से बढ़कर एक हॉरर फिल्में बनती रहती हैं, लेकिन आज जो हॉरर फिल्मों की लिस्ट हम आपके लिए लेकर आए हैं, वो सारी शॉर्ट फिल्में हैं, लेकिन हैं बहुत डरावनी… इतनी डरावनी की आप तो अकेले देखने का भी हिम्मत नहीं जुटा पाएंगे. तो अगर आप हॉरर फिल्मों के शौकीन हैं, तो ये खबर सिर्फ आपके लिए ही है.
Lights Out: यह शॉर्ट फिल्म साल 2016 में रिलीज की गई थी. बहुत ही कम लोगों को इस फिल्म के बारे में पता होगा, लेकिन यह फिल्म इतनी डरावनी है कि आप जर से कांप भी सकते हैं. दरअसल, इस फिल्म में एक महिला को दिखाया गया है, जिसे उसके घर में किसी के होने का अभास होता है, लेकिन जब भी वह लाइट ऑन करती है तो कुछ भी नहीं दिखता और लाइट ऑफ होते ही उसे फिर से अभास होता है कि उसके आसपास कोई है. इस फिल्म को आप अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.
Make Me a Sandwich: साल 2019 में आई यह एक बेहद डरावनी शॉर्ट हॉरर फिल्म थी, जो आज भी लोगों के बीच काफी मशहूर है. इस फिल्म में एक बूढ़े दंपत्ति को दिखाया गया है, जिसमें बूढ़ा व्यक्ति हमेशा अपनी पत्नी से सैंडविच बनाने को कहता रहता है, लेकिन इस फिल्म का आखिरी सीन इतना खतरनाक है कि आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे. इस फिल्म को आप फ्री में यूट्यूब पर देख सकते हैं.
Mama: साल 2013 में आई इस शॉर्ट हॉरर फिल्म को अकेले देखते की हिम्मत तो न ही करना अच्छा होगा, क्योंकि यह इतनी डरावनी फिल्म है कि अकेले में आपके होश उड़ सकते हैं. फिल्म में दो छोटी बच्चियों को दिखाया गया है, जिसका पालन पोषण कोई अनजान शख्स करता नजर आता है. एक बार एक बच्ची अपनी बहन से कहती है कि उनकी मां वापस गई हैं और जब वे दोनों घर से बाहर निकलते हैं, तो सबके होश उड़ जाते हैं. इस फिल्म को आप अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.
Other Side Of The Box: यह एक बेहद डरावनी शॉर्ट हॉरर फिल्म थी, जो साल 2018 में आई थी. इस फिल्म में एक कपल को एक गिफ्ट बॉक्स मिलता है, जो उनके एक फ्रेंड ने भेजा था. इस बॉक्स को खोलते ही उनकी जिंदगी में अजीबोगरीब चीजें होने लगती हैं. आखिर उस बॉक्स के पीछे की क्या कहानी थी, ये जानकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे. इस फिल्म को आप यूट्यूब पर फ्री में देख सकते हैं.
Don’t Look Away: साल 2017 में आई यह शॉर्ट हॉरर फिल्म वाकई काफी डरावनी फिल्म थी, जिसमें एक लड़की अपने घर में अकेली होती है, क्योंकि उसके माता-पिता कहीं बाहर गए हुए होते हैं, लेकिन जब वह लड़की अपने घर की खिड़की से बाहर की ओर देखती है तो एक आदमी उसे बार-बार घूरता हुआ नजर आता है. तभी लड़की अपने पिता को कॉल करके इस बात की जानकारी देती है, लेकिन उनके पिता उसे बाहर देखने के लिए मना करते हैं. आखिर उसके पिता ने ऐसी नसीहत अपनी बेटी को क्यों दी यह जान आपके होश उड़ जाएंगे.








