भारतीय रिजर्व बैंक ने मौद्रिक नीति समिति ने वित्त वर्ष 2024 के दूसरे बैठक के दौरान भी रेपो रेट को नहीं बदलने का फैसला लिया है. रिजर्व बैंक के गर्वनर शक्तिकांत दास ने एलान करते हुए कहा कि रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं होगा. इसका मतलब है कि यह 6.50 फीसदी पर बना रहेगा.
पिछली बार अप्रैल में हुई आरबीआई की एमपीएस की बैठक के दौरान भी रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया गया था. हालांकि मई 2022 से मार्च तक यानी पिछले वित्त वर्ष के दौरान रेपो रेट में 2.50 की बढ़ोतरी हुई थी. आइए जानते हैं आरबीआई गर्वनर ने क्या-क्या बड़े एलान किए हैं.
गर्वनर शक्तिकांत दास ने क्या किए बड़े एलान
- रिजर्व बैंक ने रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया है और यह 6.50 फीसदी पर बना हुआ है
- स्टैंडिंग डिपॉजिट फैसिलिटी रेट 6.25 फीसदी पर बरकरार है
- मार्जिनल स्टैंडिंग फैसिलिटी रेट और बैंक रेट भी अनचेंज है और 6.75 फीसदी पर बना है
- आरबीआई गर्वनर ने कहा कि CPI महंगाई दर अभी भी RBI के 4 फीसदी के टारगेट से ऊपर है और अनुमान के अनुसार 2023-24 तक इसके ऊपर रहने की उम्मीद है.








