ममता की कांग्रेस को चेतावनी, अगर पश्चिम बंगाल में भाजपा का किया समर्थन तो राष्ट्रीय स्तर पर नहीं मिलेगा साथ

Spread the love

नेशनल डेस्कः पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कांग्रेस को चेतावनी भरे शब्दों में कहा कि अगर कांग्रेस पश्चिम बंगाल में भाजपा का सहयोग करती है, तो उसे हमसे राष्ट्रीय स्तर पर समर्थन की उम्मीद नहीं करनी चाहिए। ममता ने बंगाल में पंचायत चुनाव को लेकर कहा कि बंगाल में पंचायत चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया शांतिपूर्ण है।

ममता बनर्जी का यह बयान ऐसे समय पर आया है जब 23 जून को पटना में विपक्षी दलों की बैठक होने जा रही है। इसमें मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस समेत कई पार्टियां हिस्सा लेंगी। ममता बनर्जी, अखिलेश यादव, अरविंद केजरीवाल, हेमंत सोरेन समेत कई राज्यों के नेता इस बैठक में हिस्सा लेंगे

Author