‘बिग बॉस ओटीटी’ का दूसरा सीजन 17 जून से स्ट्रीम होने वाला है. इस बार करण जौहर की जगह सलमान खान होस्ट करने वाले हैं. इस शो को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट हाई हो गई है, फैंस अब ये जानने के लिए बेताब हैं आने वाले इस शो में इस बार कौन-कौन शामिल होने वाला है.हालांकि इस बीच ‘न्यूज 18’ को शो से जुड़ी एक बड़ी खबर हाथ लगी है. शो से जुड़े एक सूत्र ने बताया है कि इस बार सलमान खान की एक्स गर्लफ्रेंड संगीता बिजलानी के साथ ही साथ ही उनकी चेहती कई स्टार एक साथ दिखने वाली हैं.
जी हां! आपने सही पढ़ा. शो की प्रोडक्शन टीम के एक करीबी सूत्र ने हमें बताया कि, “आने वाले इस शो में संगीता बिजलानी, ज़रीन खान, और डेज़ी शाह हिस्सा होंगी. सूत्र ने आगे कहा कि दिग्गज अदाकारा भाग्यश्री के साथ ही साथ सलमान खान की फिल्म लकी की को-स्टोर स्नेहा उल्लाल भी इस शो का हिस्सा बन सकती हैं. हालांकि अभी ये बातें कंफर्म नहीं हैं लेकिन इन पांचों एक्ट्रेसेस के लिए अटकलें तेज हो गई हैं. ये सभी पांचों सुपरस्टार के साथ एक अच्छा तालमेल साझा करती हैं और इसलिए यह देखना दिलचस्प होगा कि आखिर घर में किसकी एंट्री होती है.
बता दें कि इससे पहले सनी लियोनी को लेकर खबरें रही हैं कि वह सलमान खान के शो का हिस्सा बन सकती हैं. हालांकि सनी उन अकटलों को खारिज करते हुए इस पर विराम लगा दिया है. पिछले सीजन की तरह इस साल भी कंटेस्टेंट लिस्ट में कई जाने-माने नाम शामिल हो चुके हैं. मीडिया रिपोट्स की मानें तो बतौर कंटेस्टेंट अविनाश सचदेव, अविनाश सचदेव की गर्लफ्रेंड पलक पुरसवानी, नवाजुद्दीन सिद्दीकी की पत्नी आलिया सिद्दीकी, अभिषेक मल्हान, आकांक्षा पुरी, जिया शंकर, पुनीत कुमार, बेबिका धुर्वे, शीजान खान की बहन फलक नाज, श्रुति सिन्हा, जेद हदीद, केविन और मनीषा रानी देखे जाएंगे.
कब और कहां देखें शो
शो का प्रीमियर 17 जून को होगा. इसे आप रात 9 बजे से जियो सिनेमा ऐप पर मुफ्त में ऑनलाइन देख सकते हैं. यह 24×7 लाइव स्ट्रीमिंग भी होगी.











