गलत खान-पान हमारी सेहत पर बुरा प्रभाव डाल रहा है. यह सबसे अधिक यंग जनरेशन के लिए घातक बन रहा है. क्योंकि आज की जनरेशन भागदौड़ के बीच सेहत का ध्यान रखना भूल जाती है. उनकी यह आदत उनकी हेल्थ को नुकसान पहुंचा रही है. बता दें कि आजकल लोग शराब से कहीं ज्यादा बीड़ी-सिगरेट का इस्तेमाल कर रहे हैं, जोकि सेहत को नुकसान पहुंचा रही हैं. हालांकि कई लोग स्मोकिंग की लत को छोड़ना भी चाहते हैं, लेकिन तमाम प्रयासों के बाद असफल रह जाते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ फूड्स-ड्रिंक्स का सेवन छोड़ने से इस लत को कम किया जा सकता है. आइए एब्रीडे हेल्थ डॉट कॉम की खबर के मुताबिक जानते हैं कैसे.
चाय-कॉफी: अधिक चाय-कॉफी नशे की पहली सीढ़ी है. बता दें कि, चाय और कॉफी अधिक कैफीन वाले ड्रिक्स होते हैं, जो सेहत को नुकसान पहुंचा सकते हैं. इन ड्रिंक या फूड का सेवन करने से निकोटिन क्रेविंग होने लगती है, जिससे युवा वर्ग स्मोकिंग नहीं छोड़ पाता है. ऐसे में यदि सिगरेट या तंबाकू को छोड़ना चाहते हैं, तो आपको चाय या कॉफी का सेवन करने से बचना चाहिए. (Image- Canva)
शराब: स्मोकिंग ना छोड़ पाने में शराब का बहुत बड़ा रोल होता है. ऐसे में यदि आप बीड़ी-सिगरेट की लत छोड़ना चाहते हैं तो शराब के सेवन से बचना होगा. बता दें कि, शराब पीने के बाद स्मोकिंग करने का अधिक मन करता है. इसलिए यदि सिगरेट की लत छोड़ना चाहते हैं तो शराब व बीयर आदि को छोड़ना होगा.
शुगर फूड्स: स्मोकिंग की लत छोड़ना चाहते हैं तो आपको अधिक मीठे फूड्स जैसे चॉकलेट, कैंडी और अन्य रिफाइंड वाली चीजों के सेवन से बचना होगा. बता दें कि, इन चीजों को भी खाने के बाद स्मोकिंग लत तेजी से बढ़ती है. ऐसे में शुगर फूड्स का सेवन बंद करके सिगरेट-बीड़ी छोड़ने में मदद मिलेगी.
मसालेदार खाना: ज्यादा मसालेदार खाना भी स्मोकिंग की वजह बन सकता है. ऐसे में यदि आप इस लत को छोड़ना चहते हैं तो मसालेदार खाना को छोड़ना होगा. अक्सर अधिक चटपटा खाने के बाद स्मोकिंग की लत बढ़ती है.
फ्राइड फूड्स: फ्राइड फूड्स यानी तला हुआ भोजन सिगरेट या तंबाकू की क्रेविंग को बढ़ावा देते हैं. ऐसे में यदि आप सिगरेट या तंबाकू का सेवन बंद करना चाहते हैं, तो डीप फ्राइड फूड्स का सेवन करने से बचना होगा.








