रात में इतने बजे के बाद डिनर करेंगे, तो कभी कम नहीं होगा मोटापा

Spread the love

भाग-दौड़ भरी जिंदगी में लोग हमेशा काम में व्यस्त रहते हैं. व्यस्तता इतनी ज्यादा होती है कि लोग अपनी हेल्थ तक भूल जाते हैं. इस व्यस्तता के बीच लोग खाना भी खा लेते हैं. अक्सर लोग रात में देर से खाना खाते हैं और खाते ही बिस्तर पर चले जाते हैं लेकिन इससे हमारी हेल्थ को गंभीर नुकसान पहुंचता है. हमारा जो शरीर है वह एक बायलॉजिकल क्लॉक के हिसाब से चलता है लेकिन इस कुदरती प्रक्रिया में असमय भोजन बाधा डालता है. कई ऐसी रिसर्च हैं जिनमें देर रात डिनर करने के नुकसान बताए गए हैं. सबसे अधिक जो नुकसान होता है वह है वजन. देर रात डिनर करने से वजन बढ़ जाता है और जो लोग पहले से ज्यादा वजन के शिकार हैं और वजन कम करना चाहते हैं तो देर रात भोजन उसका वजन किसी भी हाल में नहीं होने देगा.

टीओआई की खबर के मुताबिक हालिया अध्ययन में पता चला है कि जो लोग 12 बजे दिन से 11 बजे रात तक खाते रहते हैं, उनमें ब्लड ग्लूकोज, इंसुलिन और कोलेस्ट्रॉल का लेवल बढ़ जाता है. दूसरी ओर जो लोग रात में 7 बजे तक खा लेते हैं उनमें ब्लड शुगर और कोलेस्ट्रॉल बढ़ने का कोई झंझट नहीं रहता है.

देर रात डिनर करने के नुकसान

1.वजन बढ़ेगा-टीओआई ने रिसर्च के हवाले से बताया है कि दिन भर के बाद हमारे शरीर में जो कुछ भी रहता है, उसका मेटाबोलिज्म शुरू हो जाता है. यानी पोषक तत्वों से एनर्जी बनती है. जब रात में भोजन करने के बाद अगर हम तुरंत बिस्तर पर लेट जाएंगे या हम फिजिकली एक्टिव नहीं रहेंगे तो यह एनर्जी फैट यानी चर्बी के रूप में स्टोर होने लगेगी. यानी अगर हम रात में 7-8 बजे के बाद खाना खाते हैं और उसके बाद फिजिकली एक्टिव नहीं रहते तो पहले से जो हमारे पास एनर्जी हो वह तो खर्च नहीं ही हो पाती है, दूसरी ओर भोजन के बाद जो एनर्जी बनती है, वह भी यूं ही रह जाती है. ये सब मिलकर फैट में बदल जाती है, जिससे मोटापा बढ़ जाता है.

2. नींद में खलल-देर रात डिनर करने के बाद नींद में बहुत ज्यादा खलल पड़ती है. जब आप देर रात डिनर करेंगे तो जाहिर है देर रात सोएंगे ही. इससे नींद की जो साइकिल है, वह खराब होगा. इससे रात में कई तरह के सपने देखेंगे जिसका सेहत पर भी असर पड़ेगा.

3. डाइजेशन प्रोब्लम-जब आप देर रात डिनर करेंगे तो खाना सही से पचेगा नहीं क्योंकि खाना पचाने के लिए कई तरह के गैस्ट्रिक जूस अपने समय पर निकलता है. जब नींद के पैटर्न में बदलाव होता है तो ये केमिकल निकलने में भी गड़बड़ियां हो जाती हैं.

4.मानसिक स्थिति में खलल-जब आप देर रात खाएंगे तो देर रात सोएंगे और सुबह काम पर जाने के लिए उठेंगे भी. इस स्थिति में जब नींद पूरी किए बगैर उठेंगे तो सुबह मूड चिड़चिड़ा रहेगा. बॉडी का क्लॉक गड़बड़ाने से डिप्रेशन और एंग्जाइटी का जोखिम बढ़ जाएगा.

5. हाइपरटेंशन-देर रात खाने से ब्लड प्रेशर और ब्लड शुगर दोनों बढ़ जाएगा. क्योंकि तब शरीर के हार्मोन का रिद्म भी गड़बड़ा जाएगा. इतना ही नहीं देर रात खाने से कोलेस्ट्रॉल भी बढ़ जाएगा.

6. कैंसर का जोखिम-हेल्थलाइन की खबर के मुताबिक बार्सिलोना इंस्टीट्यूट फॉर ग्लोबल हेल्थ ने अध्ययन के आधार पर दावा किया है कि रात 9 बजे के बाद डिनर करने के कैंसर का जोखिम बढ़ जाता है. अध्ययन के मुताबिक जो लोग खाने और सोने के बीच दो घंटे का अंतराल रखते हैं, उनमें ब्रेस्ट और प्रोस्टेट कैंसर का खतरा 20 प्रतिशत तक कम हो जाता है.

 

Author