मुंबई. ‘आदिपुरुष’ के कलेक्शन और विवाद के बीच प्रभास के नेक्स्ट बिग प्रोजेक्ट ‘सालार’ की कुछ डिटेल्स सामने आने लगी हैं. ‘आदिपुरुष’ प्रभास के कॅरियर में मील का पत्थर बनते हुए नहीं दिख रही है. ऐसे में फिल्म ‘सालार’ पर फोकस किया जा रहा है ताकि प्रभास को इस साल कुछ फायदा हो सके. इस कड़ी में फिल्म के टीजर से जुड़ी बड़ी जानकारी सामने आ रही है.
प्रभास को फिल्म ‘आदिपुरुष’ से बहुत उम्मीदें थीं लेकिन फिल्म को सकारात्मक रीव्यू नहीं मिल रहे हैं. प्रभास ने फिल्म को लेकर हो रहे विवादों पर फिलहाल चुप्पी नहीं तोड़ी है. खबरों के अनुसार, अब प्रभास अपने नेक्स्ट प्रोजेक्ट पर फोकस करने में जुट गए हैं.
प्रभास का पूरा फोकस अब अपनी फिल्म ‘सालार’ पर है. इस एक्शन फिल्म को प्रशांत नील डायरेक्ट कर रहे हैं और यह 200 करोड़ के बजट में बनी है. फिल्म के टीजर को लेकर बड़ी प्लानिंग की गई है और खबरों की मानें तो जुलाई के पहले सप्ताह में फिल्म का टीजर दस्तक देने वाला है.
प्रभास की एक्शन फिल्म ‘सालार’ में कई बड़े सितारे बिल्कुल जुदा अंदाज में नजर आने वाले हैं. इस लिस्ट में पृथ्वीराज सुकुमारन का नाम भी शामिल है. वे फिल्म में Vardharaja Mannaar की भूमिका में नजर आएंगे.
फिल्म में नकारात्मक भूमिका की बात की जाए तो प्रशांत नील अपनी फिल्म में जगपति बाबू को खास किरदार दिया है. जगपति साउथ इंडस्ट्री के जाने माने एक्टर हैं और वे फिल्म में ‘राजा मन्नार’ की भूमिका निभा रहे हैं.
प्रभास की इस एक्शन थ्रिलर में लीड एक्ट्रेस के तौर पर श्रुति हासन नजर आएंगी. श्रुति फिल्म में ‘आद्या’ की भूमिका में हैं. फिल्म में श्रुति, प्रभास के लव इंटरेस्ट के तौर पर दिखेंगी.
मधुगुरुस्वामी, ईश्वरी राव, श्रीया रेड्डी के साथ ही फिल्म में मीनाक्षी चौधरी भी अहम किरदार में नजर आएंगी. बता दें कि 200 करोड़ के बजट वाली यह फिल्म 28 सितम्बर को रिलीज होगी और फिल्म के प्रमोश के लिए अगस्त में कई इवेंट्स होंगे.









