रायुपर। प्रार्थी रबिन्द्र कुमार ने थाना अभनपुर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह ग्राम जोरा एग्रीकल्चर कॉलेज में सुपरवाईजर के पद पर कार्यरत् है। प्रार्थी ग्राम जोरा से ड्युटी कर वापस घर ग्राम तुता अपने दोपहिया वाहन क्रमांक सीजी/04/एचएल/7535 से जा रहा था, कि रात्रि करीबन 09.30 बजे ग्राम तुता पंचायत भवन के पास पहूंचा था, कि उसी दौरान दोपहिया वाहन में सवार 2 व्यक्ति प्रार्थी के पास आकर ग्राम बडौदा का रास्ता पूछा प्रार्थी रास्ता बताने हेतु अपनी दोपहिया वाहन को रोका तो उक्त दोनो व्यक्तियों द्वारा प्रार्थी के साथ मारपीट करते हुए प्रार्थी का मोबाईल फोन तथा नगदी रकम को लूट कर फरार हो गये। जिस पर अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध थाना अभनपुर में अपराध क्रमांक 192/23 धारा 394 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन व थाना प्रभारी अभनपुर के नेतृत्व में थाना अभनपुर पुलिस की टीम द्वारा पूर्व में घटना के संबंध में प्रार्थी से विस्तृत पूछताछ करते हुए अज्ञात आरोपी की लगातार पतासाजी की जा रही थी। इसी दौरान आरोपी के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होने पर प्रकरण में संलिप्त आरोपी ग्राम तुता निवासी प्रताप पटेल को पकड़कर घटना के संबंध में पूछताछ करने पर उसके द्वारा अपने अन्य साथी सन्जू साहू के साथ मिलकर लूट की उक्त घटना को अंजाम देना बताया गया। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा घटना में संलिप्त आरोपी सन्जू साहू को भी पकड़ा गया। दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूट की 01 नग मोबाईल फोन तथा घटना में प्रयुक्त 01 नग मोटर सायकल क्रमांक सीजी/04/पीडी/9769 जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही किया गया।
गिरफ्तार आरोपी-
01. प्रताप पटेल पिता ओमप्रकाश पटेल उम्र 20 साल निवासी ग्राम तुता गांधी चौक थाना अभनपुर रायपुर।
02. सन्जु साहू पिता मन्नु साहू उम्र 18 साल निवासी ग्राम तुता गोवर्धन चौक थाना अभनपुर रायपुर।









