मुस्लिम धर्म में कई ऐसे त्योहार मनाए जाते हैं, जो बेहद खास और महत्वपूर्ण होते हैं. इन्हीं में से एक त्योहार है ईद. पूरी दुनिया में ईद को मुस्लिम धर्म के लोग हर्षोल्लास के साथ मनाते हैं. ईद एक साल में दो बार मनाई जाती है. रमजान के आखिरी रोजे के बाद मनाई जाने वाली ईद कहलाती है मीठी ईद या ईद-उल-फितर. दूसरी ईद को बकरीद कहते हैं. रमजान के महीने को बेहद पाक और पवित्र माना जाता है. इस वर्ष 22 अप्रैल को ईद या ईद-उल-फितर मनाई जाएगी. रमजान के पूरे एक महीने मुस्लिम लोग दिनभर उपवास रखते हैं. जब रमजान का महीना समाप्त होता है तो इसके अगले ही दिन ईद मनाई जाती है. ईद के दिन हर तरफ खुशियों का माहौल रहता है. ईद पर लोग सुबह के समय दरगाह में जाकर नमाज़ बढ़ते हैं. एक-दूसरे के गले लगकर ईद की बधाई देते हैं.
इस दिन तरह-तरह के मीठे पकवान बनते हैं. मीठी ईद, सेवइयां, शीरमाल, फेनी आदि से लोग एक-दूसरे का मुंह मीठा कराते हैं. ईद पर यदि आपके अपने, करीबी रिश्तेदार, दोस्त आपसे दूर हैं तो आप उन्हें मैसेज भेजकर भी ईद-उल-फितर की ढेरों बधाई दे सकते हैं. आपके लिए हम लेकर आए हैं कुछ खास मीठी ईद के लिए बधाई संदेश, इन्हें आप अपने रिश्तेदारों, दोस्तों को व्हॉट्सएप, फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर भेज सकते हैं.
ईद पर भेजें अपनों को ये शुभकामना संदेश
1.चांद को चांदनी हो मुबारक
फ़लक को सितारे हों मुबारक
सितारों को बुलंदी हो मुबारक
और आप सभी को हमारी तरफ से
बुहत-बहुत ईद मुबारक!
2.आपकी हर तमन्ना हो पूरी
आपका मुकद्दर हो इतना रोशन
कि आमीन कहने से पहले ही
आपकी हर दुआ कबूल हो जाए.
Eid Mubarak
3.आग़ाज़ है ईद, अंजाम भी ईद
सच्चाई पर चलकर देखो तो
हर दुख-दर्द है ईद
जो कोई भी रखता है रोज़ा
उन सभी के लिए अल्लाह की
तरफ से इनाम है ईद.
आप सभी को हैप्पी ईद!
4.आया है ईद का त्योहार
लाया है अपने संग ढेरों खुशियां
खुदा ने इस जहान को महकाया है
देखो-देखो, एक बार फिर से
ईद का त्योहार आया है.
सभी को ईद की ढेरों शुभकामनाएं!
5.चांद से रोशन हो रमजान तुम्हारा
इबादत से भरा हो रोज़ा तुम्हारा
हर रोजा और नमाज़ हो कबूल तुम्हारी
यही अल्लाह से दुआ है हमारी.
ईद की ढेरों बधाई!
6.अल्लाह आपके लिए खुशियों, समृद्धि के दरवाजे खोल दे.
आपको और आपके परिवार को ईद मुबारक!
7.आपके और आपके परिवार को इस
स्पेशल दिन पर ईद की ढेरों शुभकामनाएं.
हमेशा स्वस्थ रहें, खुश रहें और सलामत रहें.
हैप्पी ईद 2023







