अपने घर में बड़ा टीवी हर कोई चाहता है. अगर आप भी एक बड़ा टीवी सस्ते में खरीदने का मन बना रहे हैं तो Flipkart पर सेल चल रही है जिसके तहत iFFALCON का 65 इंच का स्मार्ट टीवी मात्र 39,999 रुपये में खरीदा जा सकता है. इस टीवी का रियल प्राइस 1,20,990 रुपये है. इसे आप EMI पर भी खरीद कर घर ला सकते हैं.
यहां हम आपको इस टीवी की कीमत, ऑफर्स और खासियत के बारे में पूरी डिटेल देंगे. इस टीवी की वैसे तो कीमत 1,20,990 रुपये है लेकिन सेल के दौरान इसे 70,991 रुपये के डिस्काउंट के साथ 49,999 रुपये में खरीदा जा सकता है. इस कीमत में आप 65 इंच का स्मार्ट टीवी घर ला सकते हैं.
HDFC बैंक क्रेडिट कार्ड ऑफर
HDFC बैंक क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर 10 फीसद का ऑफ दिया जा रहा है. वहीं, EMI ट्रांजेक्शन पर 4,000 रुपये का एडिशनल डिस्काउंट दिया जाएगा. EMI की बात करें तो No cost EMI के जरिए पेमेंट करने पर हर महीने 4,167 रुपये आपको किश्त के तौर पर देने होंगे. वहीं, स्टैंडर्ड EMI के तहत पेमेंट करने पर 36 महीने तक हर महीने 1,709 रुपये की किश्त भरनी होगी.

11,000 रुपये तक एक्सचेंज बोनस
अगर आपके पास पुराना टीवी है तो आप उसे एक्सचेंज करके इस टीवी पर एडिशनल डिस्काउंट पा सकते हैं. ऐसा करने पर आप 11,000 रुपये तक और बचा सकेंगे. पूरी वैल्यू मिलने पर यह टीवी आप 39,999 रुपये में खरीद सकते हैं. इसके लिए आपके पुराने टीवी की कंडीशन ठीक होनी चाहिए और एक्सचेंज करने की स्थिति में होनी चाहिए.
OTT एप सपोर्ट
यह Netflix, Prime Video, Disney+Hotstar और Youtube जैसे OTT एप सपोर्ट के साथ आता है. यह गूगल टीवी है और ये 65 इंच की स्क्रीन के साथ Ultra HD (4K) 3840 x 2160 डिस्प्ले से लैस है. इसका साउंड आउटपुट 24W है और साथ ही इसका रिफ्रेश रेट 60 हर्ट्ज है.









