साउथ Vs बॉलीवुड में किसकी होगी जीत? रणबीर कपूर के सामने बड़ी चुनौती!

Spread the love

पिछले महीने रिलीज हुई रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) स्टारर ‘तू झूठी मैं मक्कार’ लंबे वक्त तक सिनेमाघरों में टिके रहने में कामयाब रही. फिल्म को दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला. जबकि पिछले साल रिलीज हुई रणबीर कपूर की शमशेरा सिनेमाघरों में कोई खास कमाल नहीं दिखा पाई. अब रणबीर की अगली फिल्म ‘एनिमल’ (Animal) चर्चा में छाई हुई है, जिसकी रिलीज का फैंस को बेसब्री से इंतजार है. फिल्म इसी साल 11 अगस्त 2023 को रिलीज होगी. फिल्म में अनिल कपूर (Anil Kapoor), रश्मिका मंदाना और बॉबी देओल भी होंगे. लेकिन, इस बीच साउथ के एक बड़े स्टार ने अपनी फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान करते हुए रणबीर कपूर के लिए मुश्किल खड़ी करने का फैसला कर लिया है.

दरअसल, धनुष को अपना मेंटॉर मानने वाले तमिल सिनेमा के ‘सेल्फ मेड’ स्टार शिवा कार्तिकेयन ने अपनी अगली फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है. इस फिल्म का नाम है Maaveeran, जिसका हिंदी में अर्थ है महावीर. शिवा कार्तिकेयन की यह फिल्म 11 अगस्त 2023 को ही सिनेमाघरों में दस्तक देगी. हाल ही में अभिनेता ने फिल्म का मेकिंग वीडियो भी शेयर किया है, जिससे पता चलता है कि फिल्म लार्ज स्केल पर बनाई जा रही है.

शिवा कार्तिकेयन को सेल्फ मेड स्टार कहा जाता है, क्योंकि वह इंडस्ट्री के उन गिने-चुने स्टार्स में से आते हैं जो नॉन फिल्मी बैकग्राउंड से हैं. इसके बाद भी उन्होंने इंडस्ट्री में अपने आपको स्थापित किया और उनकी फिल्में भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई करती हैं. ऐसे में यह शिवा की फिल्म रणबीर की फिल्म के लिए एक बड़ी चुनौती मानी जा रही है.

शिवा कार्तिकेयन
अभिनेता बनने से पहले शिवा कार्तिकेयन अपने कॉलेज के दिनों में स्टैंडअप कॉमेडी करते थे. एमबीए करने से पहले उनके पास कुछ समय था और इसी समय में उन्होंने अपनी जिंदगी बदली. शिवा इसी दौरान टीवी में कॉमेडी करने लगे. यह शो उन्होंने जीत भी लिया. शिवा को लीड रोल करने का पहला मौका मिला ‘मरीना’ में. मरीना ने ठीकठाक कमाई की और शिवा के काम की तारीफ भी हुई. इसके बाद ऐश्वर्या और धनुष ने उन्हें अपनी फिल्म ‘3’ में सपोर्टिंग रोल में लिया. इसी बीच उन्हें एक रोमांटिक कॉमेडी Manam Kothi Paravai मिल गई और इसके बाद शिवा की कामयाबी को रफ्तार मिल गई.

बता दें, अब तक शिवा की कुल 21 फिल्में रिलीज हो चुकी हैं, जिनमें से 8 ब्लॉकबस्टर हैं. इसके अलावा एक मेगाब्लॉकबस्टर, 5 हिट और एक सुपरहिट रही. जबकि, 3 ने ठीकठाक कमाई की. 2012 से लेकर अब तक में शिवा की सिर्फ 2 ही ऐसी फिल्में रहीं, जो फ्लॉप रहीं. उनकी एक फ्लॉप फिल्म ‘प्रिंस’ पिछले साल ही रिलीज हुई थी.

 

Author