क्रेटा को टक्कर नहीं दे पाई मारुति की ये कार, बिक्री में रह गई पीछे

Spread the love

इंडिया में हुंडई की क्रेटा बहुत पॉपुलर मिड साइज एसयूवी है. यह अपने सेगमेंट में सबसे ज्यादा बिकने वाली गाड़ी है. हुंडई क्रेटा को टक्कर देने के लिए देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी ने बिलकुल नई ग्रैंड विटारा को लॉन्च किया है. ग्रैंड विटारा में हाइब्रिड सिस्टम समेत कई सेगमेंट फर्स्ट फीचर्स भी मिल जाते हैं.बावजूद इसके विटारा मार्च महीने में बिक्री के मामले में क्रेटा को टक्कर नहीं दे पाई. हुंडई ने जहां क्रेटा की 14,026 यूनिट सेल की हैं, वहीं मारुति सुजुकी विटारा की सिर्फ 10,045 यूनिट ही बेच पाई.

भारतीय बाजार में हुंडई क्रेटा की एक्स शोरूम कीमत 10.87 लाख रुपये से शुरू होती है और 19.20 लाख रुपये तक जाती है. दूसरी ओर ग्रैंड विटारा की एक्स शोरूम कीमत 10.45 लाख रुपये से शुरू होती है और 19.95 लाख रुपये तक जाती है. मजेदार बात ये है कि ग्रैंड विटारा के बेस वैरिएंट में भी कई शानदार फीचर्स मिलना शुरू हो जाते हैं. ग्रैंड विटारा का बेस वैरिएंट काफी वैल्यू फॉर मनी माना जा रहा है.

फीचर्स और सेफ्टी
ग्रैंड विटारा में 9 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, पैनोरमिक सनरूफ, एम्बिएंट लाइटिंग, एक वायरलेस फोन चार्जर, हवादार फ्रंट सीट और एक हेड-अप डिस्प्ले जैसे कई शानदार फीचर्स हैं. इसके अलावा सेफ्टी के लिए इसमें छह एयरबैग, एक इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESP), EBD के साथ ABS और एक टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS) मिलता है. इसके अलावा 360-डिग्री कैमरा, हिल-डिसेंट कंट्रोल और ISOFIX चाइल्ड-सीट एंकर भी मिलते हैं.

इंजन और माइलेज
मारुति ग्रैंड विटारा 2 इंजन ऑप्शन के साथ उपलब्ध है. इसमें एक माइल्ड हाइब्रिड सिस्टम के साथ 1500cc का पेट्रोल इंजन और दूसरा स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड सिस्टम के साथ 1500cc का TNGA पेट्रोल इंजन मिल जाता है. दोनों में मैन्युअल और ऑटोमेटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन है. इसके अलावा टॉप मॉडल में 4 व्हील ड्राइव ट्रेन का विकल्प है. मजेदार बात ये है कि ग्रैंड विटारा में 20 से लेकर 28 किलोमीटर प्रति लीटर तक का माइलेज मिल जाता है.

 

Author