पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान ने साल 2017 में आई शाहरुख खान की फिल्म ‘रईस’ से बॉलीवुड में एंट्री मारी थीं. इस फिल्म में दर्शकों को दोनों की ऑन स्क्रीन जोड़ी पर्दे पर काफी पसंद आई थी और फिल्म का भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा असर दिखा था. बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म सेमी हिट रही थी.
वैसे बहुत ही कम लोगों को यह पता होगा कि माहिरा बॉलीवुड के ‘बादशाह’ शाहरुख के साथ अपने रोमांटिक सीन की शूटिंग करने से डर रही थीं. इसलिए, उन्होंने ‘जालिमा’ गाने की शूटिंग के दौरान कुछ सीमाएं खींचीं और गाने में ‘नोज टू नोज’ किस फिल्माया गया था.
माहिरा ने हाल ही में साझा किया कि ‘रईस’ की शूटिंग के दौरान शाहरुख उन्हें चिढ़ाते थे, क्योंकि वह उनके रोमांटिक शीन के दौरान उन्हें कुछ चीजें करने से रोकती थीं. पोडकास्ट ‘ऑल अबाउट मूवीज विद अनुपमा चोपड़ा’ के लेटेस्ट एपिसोड में माहिरा ने कहा, ‘जब हम जालिमा की शूटिंग कर रहे थे, तो वे सभी मेरा मजाक उड़ाते थे, क्योंकि मैं डर जाती थी, कि कुछ ज्यादा न हो जाए और मैं हमेशा बोलती रहती थी कि आप मुझे यहां नहीं किस कर सकते, आर ऐसा नहीं कर सकते’.
माहिरा ने साझा किया कि शाहरुख अक्सर उन्हें मजाक में चिढ़ाते थे. वह मुझे चिढ़ाते थे, ‘ओह पता है अगला सीन कौन सा है.’ उनके पाबंदियों के कारण निर्माता इस बात को लेकर असमंजस में रहते थे कि माहिरा और शाहरुख को ‘जालिमा’ गाने के हुक पर क्या करना चाहिए. आखिरकार, सभी ने एक बड़ा फैसला लिया और ‘नोज टू नोज’ किस करने के नतीजे पर पहुंचे.
माहिरा ने आगे कहा, ‘हमें नहीं पता था कि ‘जालिमा’ गाने में हुक पर क्या करना है, इसलिए यह एक मजाक बन गया कि चूंकि और कुछ नहीं हो सकता है, चलो ‘नोज टू नोज’ किस करते हैं. बता दें, साल 2016 के उरी हमलों के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ने के कारण माहिरा का बॉलीवुड करिअर नहीं चल सका और दोनों देशों के कलाकारों को दूसरे देश में काम करने से प्रतिबंधित कर दिया गया था.









