इन दिनों वेब सीरीज ‘गरमी’ (Web Series Garmi) की चर्चा जोरों पर चल रही है. सीरीज 21 अप्रैल को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम हुई. क्रिटिक्स से लेकर ऑडियंस तक इसकी तारीफ कर रहे हैं. सीरीज को तिग्मांशु धुलिया ने डायरेक्ट किया है. यह सीरीज तिग्मांशु (Tigmanshu Dhulia) के अपने स्टाइल की है. आज 20 साल पहले भी उन्होंने स्टुडेंट्स पॉलिटिक्स पर आधारित एक फिल्म बनाई थी. फिल्म का नाम था हासिल. इस महीने 16 तारीख यह फिल्म 20 साल पूरे कर लेगी. फिल्म में जिम्मी शेरगिल, इरफान खान, ऋषिता भट्ट (Hrishita Bhatt) और आशुतोष राणा जैसे दिग्गज कलाकार थे. इस फिल्म ने ऋषिता की किस्मत चमका दी थी और वह तुरंत लाइमलाइट में आ गई थीं.
ऋषिता भट्ट ने शाहरुख खान, अक्षय कुमार, अभिषेक बच्चन, नाना पाटेकर , सनी देओल समेत बॉलीवुड के कई बड़े एक्टर्स संग काम किया. उन्होंने कन्नड़ और तमिल फिल्म इंडस्ट्री में काम किया लेकिन उन्हें वो पहचान नहीं मिलपाई जिसकी वह हकदार दी थीं. वह अब दूरदर्शन की शरण में हैं और उन्हें दूरदर्शन पर खूब पसंद भी किया जा रहा है.
ऋषिता भट्ट ने साल 2001 में आई शाहरुख खान स्टारर ‘अशोका’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था. लेकिन इस फिल्म से उन्हें कोई खास पहचान नहीं मिल पाई. यह फिल्म फ्लॉप हुई थी.
इसके बाद ऋषिता भट्ट ने साल 2002 में मल्टीस्टारर फिल्म ‘दिल विल प्यार व्यार’ में काम किया, जो उन्हें पहचान न दिली सकी. इसी साल उन्होंने अभिषेक बच्चन के अपॉजिट फिल्म ‘शरारत’ में लीड रोल निभाया. अफसोस यह फिल्म भी कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी.
साल 2003 में आई तिग्मांशु धुलिया की ‘हासिल’ ने ऋषिता को रातों रात स्टार बना दिया. फिल्म में अन्य लोग जैसे इरफान खान, आशुतोष राणा और जिम्मी शेरगिल पहले ही अपनी छाप ऑडियंस पर छोड़ चुके थे. इस फिल्म से ऋषिता की किस्मत पलटी.
लेकिन अफसोस इसके बाद उन्हें जो फिल्में मिलीं, उनसे कुछ हासिल नहीं हो सका. उन्होंने अब तक छप्पन, किसना, वाल्मिकी, पेज 3, हे बेबी, देशद्रोही जैसी फिल्में कीं. बड़े हीरों की फिल्मों में वह छुपकर रह गईं या न के बराबर दिखीं.
फिर ऋषिता भट्ट कम बजट वाली फिल्मों में दिखने लगीं. उन्हें सिर्फ छोटे बजट की फिल्में ऑफर होने लगी. इनमें से कुछ फिल्में क्रिटिक्स से सराही भी लेकिन कमर्शियल कुछ कमाल नहीं कर सकीं.
ऋषिता भट्ट को जब बॉलीवुड से अच्छे ऑफर नहीं मिल रहे थे, तब उन्होंने दूरदर्शन का रुख किया. वह दूरदर्शन के सबसे सुपरहिट शो रंगोली को होस्ट कर रही हैं. ऑडियंस को रंगोली में उनका क्यूट और प्यारा अंदाज खूब पसंद आ रहा है.
इसके अलावा, ऋषिता भट्ट दूरदर्शन के एक और शो ‘स्वराज’ के एपिसोडिक रोल में दिखाई दी थीं. उन्होंने रानी लक्ष्मीबाई का किरदार निभाया. यह शो भारत के गुमनाम स्वतंत्रता सेनानी की अनजाने किस्से बताता है.









