प्रभास, कृति सैनन, सैफ अली खान और सनी सिंह स्टारर ‘आदिपुरुष’ का ट्रेलर आज रिलीज होने वाला है. फैंस इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. हालांकि मेकर्स ने ट्रेलर के आधिकारिक तौर पर लॉन्च होने से पहले, कुछ खास लोगों के लिए इसका प्रीमियर रखा. यह प्रीमियर हैदराबाद के एएमबी सिनेमा में 8 मई की शाम को हुआ. इस प्रीमियर में प्रभास और कृति सैनन (Kriti Sanon) भी शामिल हुए. मेकर्स ने प्रीमियर के दौरान मौजूद रहने वाली ऑडियंस के लिए स्ट्रेटजी बनाई थी, जिससे की ट्रेलर रिलीज से पहले इसका वीडियो बाहर न जा पाए. लेकिन टेक्नोलॉजी के आगे मेकर्स की रणनीति फेल हो गई.
दरअसल, मेकर्स ने स्ट्रेटजी बनाई थी कि ‘आदिपुरुष’ के ट्रेलर (Adipurush Trailer) का प्रीमियर देखने आए सभी लोगों को अपना मोबाइल और कैमरा जमा करवाना होगा. यानी थिएटर में किसी को भी मोबाइल और कैमरा ले जाना मना था. लेकिन ट्रेलर के प्रीमियर के बाद ही सोशल मीडिया पर ‘आदिपुरुष’ के ट्रेलर को लीक कर दिया गया और तुरंत ही वायरल हो गया. मेकर्स की सारी रणनीति धरी की धरी रह गई.
After the Fan preview… the world gets ready to witness the #AdipurushTrailer at 1:53 PM tomorrow, 9th May on T-Series Official YouTube channel!
ADIPURUSH IN CINEMAS ON JUNE 16! Jai Shri Ram 🙏#Adipurush #Prabhas #SaifAliKhan @kritisanon @mesunnysingh #BhushanKumar pic.twitter.com/qvNkiKosua
— Om Raut (@omraut) May 8, 2023
‘आदिपुरुष’ के वीएफएक्स पर हुआ काम
‘आदिपुरुष’ के टीजर आने के बाद मेकर्स और एक्टर्स को आलोचना का शिकार होना पड़ा था. हालांकि ट्रेलर के प्रीमियर पर इसे अच्छा रिस्पांस मिला है. सोशल मीडिया पर ट्रेलर के जो क्लिप्स और फोटोज वायरल हो रहे हैं, उसे देखकर लगता है कि इसके वीएफएक्स में काफी बदलाव किए गए हैं. साथ ही ट्रेलर को काफी अच्छे से एडिट किया गया है.
‘आदिपुरुष’ के ट्रेलर पर ऑडियंस से मिला पॉजिटिव रिस्पांस
‘आदिपुरुष’ का ट्रेलर लीक होने से मेकर्स की परेशानी बढ़ गई है. हालांकि लोगों के पॉजिटिव रिएक्शन से लगता है कि मेकर्स इससे परेशान नहीं बल्कि खुश होंगे! ट्विटर पर ट्रेलर के वीडियो को कई जगह से डिलीट कर दिया गया है. हालांकि कुछ तस्वीरें सोशल मीडिय पर वायरल हो रही हैं.









