राज्य पुलिस सेवा के 7 अधिकारियों का आईपीएस अवार्ड के लिए चयन

Spread the love

रायपुर। राज्य पुलिस सेवा के 7 अधिकारियों को आईपीएस अवार्ड के लिए 1 जून को दिल्ली में डीपीसी की बैठक बुलाई गई है। उसमें डीएस मारवी, मनोज खिलारी, प्रफुल्ल ठाकुर, रवि कुमार कूर्रे, सीडी टंडन, एसआर भगत समेत जेआर ठाकुर पर विचार किया जाएगा। इस बैठक में डीजीपी अशोक जुनेजा, गृह सचिव मनोज पिंगुवा, और एक यू पी एस सी सदस्य शामिल होकर इन नामों पर विचार करेंगे। वैसे इनके अवार्ड को लेकर कोई संशय नहीं है। ये सभी इस समय एसपी स्तर के ही पदों पर कार्य कर रहे हैं।

Author