DGCA ने Air India पर 30 लाख रुपए का जुर्माना लगाया

Spread the love

विमानन नियामक डीजीसीए ने गत 27 फरवरी को दुबई से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की एक उड़ान में सुरक्षा को लेकर लापरवाही बरतने के मामले में एयरलाइन पर शुक्रवार को 30 लाख रुपए का जुर्माना लगाया। शिकायत के मुताबिक, एयर इंडिया की इस उड़ान के पायलट ने अपनी महिला मित्र को कॉकपिट में घुसने की मंजूरी दे दी थी।

लाइसेंस तीन महीने के लिए निलंबित
नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने इस मामले की जांच के बाद जारी एक बयान में एयर इंडिया पर 30 लाख रुपए का जुर्माना लगाने की घोषणा की। इसके साथ ही उड़ान के पायलट का लाइसेंस तीन महीने के लिए निलंबित कर दिया गया है।

 

Author