घर में दिखें ये 5 संकेत तो हो जाएं सावधान, पितृ दोष हो सकता है कारण, समय रहते करा लें उपाय

Spread the love

हिंदू धर्म में पितृपक्ष का बहुत महत्व है. पौराणिक मान्यता है कि पितृपक्ष के समय हमारे पूर्वज अपने वंशजों को आशीर्वाद देने धरती पर आते हैं. पितृपक्ष में पूर्वजों की मुक्ति और उनकी आत्मा की शांति के लिए श्राद्ध भी किया जाता है. इस दिन पितरों के नाम से दान, पुण्य, धर्म के कार्य करने और पिंडदान करने से पितरों की आत्मा को शांति मिलती है. ऐसी मान्यता है कि अगर पितृ नाराज हो गए तो घर में अशांति मच सकती है. पितरों के नाराज होने पर घर में कई तरह से कलह होने लगती है. आइए भोपाल निवासी ज्योतिषाचार्य विनोद सोनी पोद्दार से जानते हैं पितृ दोष के लक्षण.

1.घर में कलह: पितरों के नाराज होने पर घर में कलह मची रहती है. बिना किसी बात के ही परिवार के सदस्य आपस में लड़ते झगड़ते रहते हैं. अगर आपके यहां भी ऐसा होता है तो यह पितृदोष के कारण हो सकता है.

2.स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं: पितरों के नाराज होने पर घर मे स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं लगी रहती हैं. लगातार परिवार का कोई सदस्य अस्वस्थ बना रहेगा. इलाज कराने के बावजूद समस्याएं यथावत बनी रहती हैं. यह पितृदोष का बड़ा लक्षण है.

3.काम में रुकावट: आगर आपका कोई बनता हुआ काम बिगड़ रहा है तो यह पितृदोष का लक्षण हो सकता है. पितृदोष होने पर काम में रूकावट आती है. बनते हुए काम आचनक बिगड़ जाते हैं.

4.संतान संबंधी समस्या: पितृदोष होने पर परिवार में संतान संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ता है. अगर आपके परिवार में भी किसी को संतान नहीं हो रही है तो यह पितृदोष के लक्षण हो सकते हैं.

5.परिवार में किसी सदस्य का अविवाहित होना: अगर आपके परिवार में किसी सदस्य के विवाह में अड़चनें आती हैं तो यह पितृदोष का लक्षण हो सकता है. पितृदोष होने पर परिवार का सदस्य अविवाहित रह जाता है या शादी फिट होने के बाद भी टूट जाती है तो यह पितृदोष का लक्षण हो सकता है.

 

Author