दूर-दूर तक फैला है इन 3 भोजपुरी एक्ट्रेस का जलवा

Spread the love

भोजपुरी इंडस्ट्री पर राज करने वाली 3 एक्ट्रेस में दो एक्ट्रेसेज ने टीवी की दुनिया पर राज किया है, जबकि एक एक्ट्रेस ने वेब सीरीज में अपनी अदाकारी का जलवा बिखेरा है. इन तीनों एक्ट्रेस ने भोजपुरी इंडस्ट्री से अलग हिंदी ऑडियंस के बीच अपनी एक अलग पहचान बनाई हैं. यहां हम आपको इन एक्ट्रेस के शो और सीरीज के बारे में बता रहे हैं.

भोजपुरी इंडस्ट्री की ये एक्ट्रेस खूबसूरती और अदाकारी के मामले में कई टीवी और बॉलीवुड एक्ट्रेस को मात देती हैं. टीवी की दुनिया में भी उनका नाम है. एक एक्ट्रेस को घर-घर में पहचाना जाता है. तो आइए जानते हैं इन एक्ट्रेसेज के बारे में.

मोनालिसा ने भोजपुरी इंडस्ट्री में लगभग सभी बड़े स्टार्स के साथ काम किया है. उन्होंने रवि किशन, निरहुआ समेत कई एक्टर्स के साथ काम किया. लेकिन उनकी जोड़ी पवन सिंह के साथ बनी. पवन के अलावा उन्होंने पति विक्रांत के साथ भी कई फिल्मों में भी काम किया.

मोनालिसा ने भोजपुरी इंडस्ट्री को बहुत समय पहले ही अलविदा कह दिया और टीवी की दुनिया में कदम रखा. उन्होंने टीवी शो ‘नजर’ में डायन का किरदार निभाया. इन दिनों वह ‘लाल इश्क’ में काम कर रही हैं. इसके अलावा उन्होंने कई और टीवी शो में काम किया.

आम्रपाली दुबे भोजपुरी इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस हैं. उन्होंने दिनेश लाल यादव, पवन सिंह, खेसारी लाल यादव समेत लगभग सभी बड़े भोजपुरी एक्टर्स के साथ काम किया है. इन दिनों फिमेल सेंट्रिक फिल्मों पर भी काम कर रही हैं.

आम्रपाली दुबे ने भोजपुरी इंडस्ट्री में कदम रखने से पहले टीवी इंडस्ट्री में काम किया. उन्होंने रहना है तेरी पलकों की छांव में, सात फेरे, मायका जैसे सीरियल्स में काम किया. इसके अलावा वह ‘मेरा नाम करेगी रोशन’ और ‘हॉन्टेड नाइट्स’ में काम किया.

रानी चटर्जी भोजपुरी की सबसे सीनियर और टॉप एक्ट्रेस हैं. उन्होंने सभी एक्टर्स के साथ काम किया है. रानी भोजपुरी इंडस्ट्री की इकलौती एक्ट्रेस हैं, जो अपने दम पर फिल्में चलाने की हिम्मत रखती हैं.

रानी चटर्जी ने वेब सीरीज ‘मस्तराम’ में एपिसोडिक रोल किया है. उनके किरदार को खूब पसंद किया गया. रानी ने पंजाबी फिल्म ‘आसरा’ में भी काम किया है. इन दिनों वह टीवी शो ‘मस्त मौली’ में लीड रोल निभा रही हैं. वह ‘खतरों के खिलााड़ी 10’ में भी बतौर कंटेस्टेंट हिस्सा ले चुकी हैं.

Author