टीम इंडिया की खूबसूरत ऑलराउंडर क्रिकेट देविका वैद्य ने सगाई कर ली है. 25 साल की देविका भारतीय महिला क्रिकेट टीम की अहम सदस्य हैं. उनकी सगाई में शामिल होने के लिए जेमिमा रोड्रिग्स और स्मृति मंधाना भी पहुंची थी.
की भारतीय महिला क्रिकेटर टीम की ऑलराउंडर खिलाड़ी देविका वैद्य ने सगाई कर ली है. 25 साल की देविका ने मेघन बेलसारे के साथ सगाई की है. देविका की सगाई में उनकी टीम इंडिया की साथी स्मृति मंधाना और जेमिमा रोड्रिग्स भी पहुंची थी. देविका ने भी अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर सगाई की खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं. इन तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि देविका के मंगेतर मेघन उन्हें घुटनों के बल बैठकर सगाई की अंगूठी पहना रहे हैं.
देविका वैद्य ने अंगूठी पहनाने के साथ-साथ अपने मंगेतर मेघन बेलसारे के साथ कई रोमांटिक तस्वीरें भी शेयर की हैं.
देविका वैद्य ने अपनी सगाई में गुलाबी रंग की शिमरी साड़ी पहनी हुई है. साड़ी में देविका बेहद खूबसूरत लग रही हैं. वहीं, उनके मंगेतर ने महरून रंग का सूट बना पहना हुआ है.
देविका वैद्य का अपनी सगाई का लुक काफी सिंपल था. उन्होंने प्यारी-सी साड़ी के साथ हाथों में चूड़ियां भी पहनी हुई थी. सादे लुक में देविका और भी ज्यादा खूबसूरत नजर आ रही थीं.
टीम इंडिया की स्टार क्रिकेटर जेमिमा रोड्रिग्स ने भी अपने इंस्टाग्राम पर देविका की सगाई की कुछ तस्वीरें शेयर की थीं.
इन तस्वीरों में स्मृति मंधाना भी दिखाई दे रही हैं, जो अपनी साथी खिलाड़ी की खुशी में शरीक होने पहुंची थीं.
13 अगस्त 1997 को जन्मी पुणे, महाराष्ट्र में जन्मी देविका वैद्य बाएं हाथ की बैटर हैं. उनका बॉलिंग स्टाइल लेगब्रेक गुगली है. ऑलराउंडर खिलाड़ी ने 2014 में टी20 इंटरनेशनल और 2016 में वनडे डेब्यू किया था.
देविका वैद्य ने भारत के लिए अबतक 9 वनडे मैच खेल हैं. इनमें उन्होंने 28.16 की औसत से 169 रन बनाए हैं और 6 विकेट झटके हैं. वहीं, 13 टी20 इंटरनेशनल मैचों में देविका ने 22.25 की औसत से 89 रन बनाए हैं और 6 विकेट अपने नाम किए हैं.
भारतीय ऑलराउंडर देविका वैद्य को महिला प्रीमियर लीग के ऑक्शन में यूपी वॉरियर्ज ने 1.4 करोड़ रुपये में अपने साथ जोड़ा था. डोमेस्टिक क्रिकेट में देविका परफॉर्मेंस शानदार रहा है. उन्होंने 105 मैचों में 989 रन बनाए हैं, जिसमें टी20 क्रिकेट में तीन अर्धशतक शामिल हैं. उन्होंने 5.26 की इकोनॉमी से 111 विकेट झटके हैं.
देविका वैद्य ने महिला प्रीमियर लीग 7 मैचों में 12.83 के औसत और 96.25 के स्ट्राइक रेट से 77 रन बनाए. देविका का अधिकतकम स्कोर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ नाबाद 36 रन था. देविका ने 3 पारियों में एक विकेट भी हासिल किया.









