बड़े कमाल का है यह छोटा सा फल, 5 गजब के फायदे कर देंगे हैरान

Spread the love

सीजन का हर फल सेहत के लिए लाभदायक होता है. चाहे वह आम हो, अमरूद हो या फिर कोई और. हालांकि ज्यादातर लोग सेहत का ख्याल रखते हुए सीजनी फल का सेवन करते भी हैं. इसी तरह गर्मी के सीजन में भी एक छोटा सा फल होता है ‘जामुन’. यह फल दिखने में जितना छोटा होता है, उतने ही बड़े कमाल करता है. औषधीय गुणों से भरपूर यह फल अप्रैल से जुलाई माह के बीच ही मिलता है. जामुन का सेवन करने से आप खुद को एनर्जेटिक रख सकते हैं. इसके साथ ही इसकी गुठलियां डायबिटीज को कंट्रोल करने में बेहद कारगर होती हैं. आइए गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज कन्नौज के डाइटिशियन एवं डायबिटीज एजुकेटर रोहित यादव से जानते हैं इसके 5 चमत्कारी लाभ.

लिवर होता है मजबूत: जामुन को सीजनी फल कहा जाता है. इसलिए यह बिना किसी टेंशन के खाया जा सकता है. जामुन लिवर डिटाक्स करने का काम करता है. इसके साथ ही जामुन शरीर को विषाक्त पदार्थों से छुटकारा दिलाता है. ऐसा जंबोलिन नामक कंपाउंड के कारण होता है. इसके अलावा यह पाचन क्रिया में भी बहुत उपयोगी माना जाता है. इसका नियमित सेवन करने से गैस, कब्ज आदि की दिक्कत भी खत्म हो जाती है.

डायबिटीज के लिए कारगर: जामुन डायबिटीज के रोगियों के लिए किसी बड़ी औषधी के कम नहीं हैं. जामुन की गुठलियों में पाया जाने वाला एंटीडाइबेटिक तत्व खून में मिले शुगर को कम करने मदद करता है. इसके लिए जामुन की गुठलियों को सुखाकर उन्हें पीस लेंगे. इसके बाद उस चूर्ण का नियमित सेवन करने से इन्सुलिन का उत्पादन बढ़ जाएगा, जिससे शुगर लेवल कम होगा.

पथरी में मिलता है आराम: औषधीय गुणों से भरपूर जामुन में एंटीबायोटिक, डायजिस्टिक और खून साफ करने वाले पोषक तत्व पाए जाते हैं. इसके चलते जामुन पथरी की बीमारी में भी कारगर होती हैं. इसके लिए जामुन की गुठलियों को पीस लेंगे. इसके बाद इस चूर्ण को दही के साथ खाया जा सकता है. ऐसा करने से पथरी की बीमारी में आराम मिलता है.

मुंह के छालों की परेशानी होगी खत्म: तमाम औषधीय गुणों से परिपूर्ण जामुन कई तरह की बीमारियों को ठीक कर सकती है. यदि किसी के मुंह में छाले हो गए हैं तो जामुन बेहद फायदेमंद हो सकती है. इसके लिए आपको जामुन खाते समय इसका रख कुछ समय तक मुंह में ही रखना है. ऐसा करने से मुंह के छालों से झटपट आराम मिलगा.

बढ़ जाएगी भूख: गर्मी के सीजन में पेट संबंधित दिक्कतें सबसे अधिक होती हैं. हालांकि इसके लिए बाजार में कई तरह की दवाएं मौजूद होती हैं. पर जामुन खाने से भी इस तरह की दिक्कतें खत्म होती हैं. जामुन पेट की सफाई करने के साथ ही भूख बढ़ाने में भी कागर होती हैं. क्योंकि इसमें पाचन क्रिया दुरुस्त करने वाले तत्व पाए जाते हैं.

Author