3 हर्ब्स की चाय से आंत की गंदगी हो जाएगी क्लीन, गर्मी दूर होगी गैस, ब्लॉटिंग की समस्या

Spread the love

हर इंसान कभी न कभी पेट में गैस और ब्लॉटिंग की समस्या से जूझते हैं. अगर किसी दिन गैस और ब्लॉटिंग हो जाए तो पूरा दिन खराब हो जाता है. शारीरिक रूप से पेट को जो तकलीफ होती है, वह तो है ही, मानसिक रूप से भी परेशान रहता है. लगता है जैसे कोई बोझ है. इस कारण काम में भी मन नहीं लगता है. गर्मी में गैस और ब्लॉटिंग की परेशानी सबसे ज्यादा होती है. दरअसल, गर्मी में शरीर में पानी की कमी हो जाती है जिसके कारण शरीर अंदरुनी जरूरी अंगों को सही रखने के लिए पहले उसे हाइड्रेट रखता है. अगर इस गर्मी में ज्यादा तेल, मसालेदार चीजों या जंक फूड या अनहेल्दी फूड का सेवन किया जाए तो गैस और ब्लॉटिंग की समस्या होनी आम बात है.

दरअसल, आंत में गंदगी जमा होने का परिणाम है गैस और ब्लॉटिंग. अनहेल्दी फूड में कार्बोहाइड्रेट ज्यादा होता है जो गर्मी में आसानी से नहीं टूटता. इससे यह बड़ी आंत में पहुंच जाता है. यहां पर बैक्टीरिया बिना पचे कार्बोहाइड्रेट को बड़ी आंत में खाकर पचाते हैं. इस प्रक्रिया के दौरान हाइड्रोजन और मीथेन गैस बनती है. यही गैस इंसान को गैस और ब्लॉटिंग के रूप में परेशान करने लगता है. इन परेशानियों से बचने के लिए कुछ हर्ब्स मदद कर सकते हैं.

ये 4 हर्बल टी से दूर होगी आंत की गंदगी

1. पिपरमिंट की चाय- पिपरमिंट सिर्फ चाय में डालने वाले हर्ब्स नहीं है. पिपरमेंट से आंत की गंदगी भी साफ हो सकती है. हेल्थलाइन की खबर के मुताबिक पिपरमिंट पाचन शक्ति को मजबूत करने के लिए जाना जाता है. एक अध्ययन में पाया गया कि पिपरमिंट में प्लांट कंपाउड पाया जाता है जो इम्यून सेल्स की सक्रियता को रोकने में मदद करता है. इन सेल्स की सक्रियता के कारण पेट में गैस और ब्लॉटिंग की समस्या बढ़ जाती है. पिपरमिंट की चाय बनाकर सेवन किया जा सकता है.

2. लेमन बाम टी- लेमन बाम एक तरह का पौधा है जिसकी पत्तियों को तोड़कर चाय बनाई जाती है. यह पुदीने के पत्ते की तरह होता है. इसका फ्लेवर सुगंधित होता है. इसे आप पुदीने के साथ भी मिलाकर चाय बना सकते हैं. इस हर्ब्स में आइबेरोगास्ट का कंपाउड पाया जाता है जो डाइजेस्टिव सिस्टम को मजबूत करता है. एक रिसर्च में पाया गया कि लेमन बाम चाय का सेवन करने के बाद पेट के दर्द, कब्ज और अन्य तरह की समस्याओं से मुक्ति मिल जाती है.

3. वर्मवूड की चाय- वर्मवूड एक जंगली पौधा होता है जिसे पहचानना थोड़ा मुश्किल है लेकिन बड़े-बुजुर्ग इस पौधे को आसानी से पहचान सकते हैं. इसे अफसंतीन भी कहा जाता है. इसका स्वाद थोड़ा कड़वा होता है लेकिन पेट के लिए यह रामबाण है. वर्मवूड की चाय पीने से पेट में डाइजेस्टिव जूस रिलीज होता है जिससे गैस और ब्लॉटिंग की समस्या दूर होती है.

 

Author