जब शाहरुख संग पहली बार काम कर रहे थे ‘जेठालाल’

Spread the love

‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में जेठालाल का किरदार निभाने वाले दिलीप जोशी आज किसी पहचान के मोहताज नहीं है. जेठालाल गड़ा के किरदार में उन्होंने घर-घर में अपनी पहचान बनाई है. उन्होंने इस कॉमेडी शो से पहले कई फिल्मों में भी काम किया. उनकी पहली फिल्म ‘हम आपके हैं कौन’ थी. फिल्म सुपरहिट हुई, तो उन्हें उम्मीद की उन्हें बहुत काम मिलेगा, लेकिन उन्हें काफी समय तक काम नहीं मिल पाया. बड़ी मुश्किल से उन्हें शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) और जूही चावला स्टारर ‘वन 2 का 4’ ऑफर हुई.

दिलीप जोशी (Dilip Joshi) पहली बार किसी बड़े एक्टर के साथ काम कर रहे थे. शाहरुख तब तक एक बड़े स्टार के तौर पर स्थापित हो चुके थे. फिल्म ‘वन 2 का 4’ की शूटिंग के पहले दिन, दिलीप का शाहरुख के साथ सीन शूट होना था. सीन शूट होने से पहले फिल्म के प्रोड्यूसर नजीर अहमद ने दिलीप को कहा कि वे डरे नहीं क्योंकि बड़े स्टार के साथ सीन शूट होने जा रहा है.

फिल्ममेकर नजीर अहमद की नसीहत पर दिलीप जोशी का जवाब
दिलीप जोशी ने मैशेबल इंडिया को दिए इंटरव्यू में बताया कि वह नजीर अहमद की बात सुन हैरान हुए और बोले, “मैं क्यों डरूंगा, वह एक कलाकार है, मैं एक कलाकार हूं, सब ठीक है.” दिलीप का यह जवाब सुनकर नजीर यकीनन पानी-पानी हो गए होंगे! इसके बाद दोनों ने सीन को शूट किया. उन्होंने फिल्म के सेट से जुड़ा एक और किस्सा बताया. दिलीप ने यह भी खुलासा किया कि शाहरुख खान के साथ काम करने में उन्हें बहुत मजा आया क्योंकि वह बहुत ‘सहयोगी’ थे.

शाहरुख खान संग रिहर्सल करते थे दिलीप जोशी
दिलीप जोशी ने कहा कि चूंकि शाहरुख खान एक थिएटर बैकग्राउंड से आते हैं, इसलिए वह फाइनल शॉट देने से पहले एक सीन का रिहर्सल करते थे. रिहर्सल के दौरान उन्होंने अपने सीन में इम्प्रोवाइज किया और शाहरुख से उनका रिएक्शन लिया. दिलीप ने कहा, “शाहरुख ने मुझे देखा और मुस्कुराए. मैं असमंजस में था कि क्या उन्हें यह पसंद आया या नहीं?

शाहरुख खान ने इम्प्रोवाइज्ड डायलॉग रखने को कहाः दिलीप जोशी
दिलीप जोशी ने आगे कहा, “शाहरुख खान ने मुझे उनके साथ फिर से स्क्रिप्ट पढ़ने को कहा. फिर, मैंने इम्प्रोवाइज्ड नहीं किया. लेकिन शाहरुख को इम्प्रोवाइज्ड वर्जन ज्यादा पसंद आया और मुझे इसे करने को कहा.” दिलीप ने कहा कि शाहरुख के साथ काम करके उन्हें मजा आया. इसके बाद उन्होंने शाहरुख और जूही चावला के साथ ‘फिर भी दिल है हिंदुस्तानी’ में काम किया. हालांकि यह फिल्म पहले रिलीज हुई थी.

 

Author