हरे रंग की दाल में है हेल्दी रहने का राज़, मिलते हैं बड़े फायदे

Spread the love

पोषक तत्वों से भरपूर मूंग दाल का सेवन शरीर के लिए बेहद फायदेमंद होता है. गुणकारी मूंग दाल कई बीमारियों से बचाव में मददगार होती है. इसके गजब के फायदों का इसी बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि बीमार व्यक्ति को मूंग की दाल या इसके पानी को पीने की सलाह दी जाती है. एंटी ऑक्सीडेंट्स से भरपूर मूंग की दाल का सेवन क्रोनिक बीमारियों के होने के खतरे को कम करता है. इसके साथ नियमित मूंग दाल का सेवन ब्लड प्रेशर को मेंटेन रखने में मददगार हो सकता है. हेल्थलाइन की खबर के मुताबिक इसके न्यूट्रिएंट्स कंपोजिशन ब्लड शुगर को घटाने में भी हेल्पफुल हो सकते हैं. आइए जानते हैं मूंग दाल के फायदों के बारे में…

क्रोनिक डिजीज़ – मूंग की दाल खाकर आप खुद को गंभीर बीमारियों से बचा सकते हैं. दरअसल, इसमें कई हेल्दी एंटी-ऑक्सीडेंट्स होते हैं जिसमें फेनोलिक एसिड, प्लेवोनोइड्स, कैफिक ऐसिड आदि शामिल हैं. एंटी-ऑक्सीडेंट्स हानिकारक फ्री रेडिकल्स को न्यूट्रलाइज़ करने में मददगार होते हैं. स्प्राउट मूंग और भी ज्यादा फायदेमंद होती है. स्टडीज के मुताबिक मूंग दाल का सेवन क्रोनिक डिजीज से बचाव में मददगार हो सकता है.

हीट स्ट्रोक – गर्मी के मौसम में हीट स्ट्रोक एक बड़ी परेशानी होती है. कई बार ये स्थिति बेहद गंभीर हो सकती है. मूंग दाल के सेवन से हीट स्ट्रोक के रिस्क को बहुत हद तक कम किया जा सकता है. मूंग दाल में एंटी-इन्फ्लेमेटरी प्रॉपर्टीज होती हैं जो कि हीट स्ट्रोक, हाई बॉडी टेम्परेचर आदि से बचाव करने में मदद करती है.

कोलेस्ट्रॉल लेवल – दिल संबंधी बीमारियों में बैड कोलेस्ट्रॉल का बढ़ना अहम रोल अदा करता है. बैड कोलेस्ट्रॉल धमनियों में जमा होकर हार्ट अटैक का रिस्क बढ़ा देता है. रिसर्च बताती हैं कि मूंग दाल में बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने वाली प्रॉपर्टीज मौजूद होती हैं. इसके साथ ही LDL पार्टिकल्स को फ्री रेडिकल्स के साथ इंटरेक्ट करने से भी रोकती हैं.

ब्लड प्रेशर – तेजी से बदली लाइफस्टाइल के चलते आजकल हाई ब्लड प्रेशर एक कॉमन समस्या हो गई है जो आगे चलकर काफी मुश्किलें पैदा करती हैं. मूंग दाल खाने से ब्लड प्रेशर को कंट्रोल रखने में भी मदद मिल सकती है. इसमें मौजूद पोटेशियम, मैग्नीशियम और फाइबर ब्लड प्रेशर को कम करने में मददगार होता है.

डायबिटीज – डायबिटीज के मरीजों के लिए ब्लड शुगर लेवल का कंट्रोल रहना बेहद जरूरी होता है. ये एक गंभीर समस्या होती है. शुगर के पेशेंट्स के लिए मूंग दाल का सेवन ब्लड शुगर को कंट्रोल रखने में हेल्पफुल हो सकता है. मूंग दाल में हाई फाइबर और प्रोटीन होता है जो ब्लड में शुगर के रिलीज होने की गति को धीमा कर देता है.

Author