इस चौपाई में है हनुमान जी की विशेष शक्ति, 7 मंगलवार पाठ से दूर होते हैं रोग बाधा

Spread the love

शास्त्रों में हनुमान जी को कलयुग का देवता बताया गया है. मंगलवार का दिन हनुमान भक्तों के लिए खास होता है. दिन के पहले पहर से ही मंदिरों में हनुमान जी के दर्शन के लिए लंबी कतार लग जाती है. उत्तर प्रदेश के प्रयागराज (Prayagraj) के लेटे वाले हनुमान मंदिर में कुछ ऐसा ही नजारा दिखता है.

वैसे तो रामचरितमानस में वर्णित हर चौपाई का अपना महत्व है, लेकिन रोग बाधा से व्याकुल भक्तों के लिए एक चौपाई विशेष रूप से कारगर है. नासै रोग हरै सब पीरा, जपत निरन्तर हनुमत बीरा. मंगलवार के दिन इस चौपाई का पाठ करने से रोग आदि से मुक्ति मिलती है. यही कारण है कि मंगलवार के दिन भक्त इस चौपाई का विशेष रूप से खूब पाठ करते हैं.

आचार्य लक्ष्मीकांत शास्त्री ने बताया कि इस चौपाई में हनुमान जी की दिव्य शक्ति समाहित है. इसका अर्थ है कि हनुमान जी का जप करने से रोग, भय विकार इत्यादि का नाश हो जाता है. इसके पाठ से रोग, भय विकार इन तीनों से जीवन से दूर हो जाते हैं. रोग मुक्ति ही शारीरिक मुक्ति का लक्षण है. भय और विकार मुक्ति मानसिक मुक्ति के लक्षण हैं. सात मंगलवार प्रातःकाल चौपाई के पाठ करने से हमें निश्चित ही लाभ मिलता है. परिवार में रोगों से मुक्ति मिलती है और सुख-समृद्धि में बढ़ोतरी होती है.

 

Author