बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता सलमान खान (Salman Khan) के लिए साल 2015 बहुत ही लकी साबित हुआ था, क्योंकि इसी साल उनकी फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’ रिलीज हुई थी. इस फिल्म ने सलमान खान को लोगों के बीच एक नई पहचान दिलाई थी, लेकिन इस फिल्म से जुड़ी कुछ अनसुनी बातों को जान आप हैरान रह जाएंगे.
नई दिल्ली. बॉलीवुड के ‘भाईजान’ सलमान खान (Salman Khan) पिछले 34 सालों से फिल्मों में सक्रिय हैं और लगातार दर्शकों का मनोरंजन करते आ रहे हैं. हाल ही में, ईद के मौके पर उनकी फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ रिलीज हुई थी, जिसका मिला जुला असर बॉक्स ऑफिस पर देखने को मिला था. आज हम सलमान से जुड़ी एक ऐसी बात आपको बताने जा रहे हैं, जिसे जान आप शाक्ड हो जाएंगे.
दरअसल, सलमान के खाते में अब तक 2 ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर फिल्में हैं. उनकी पहली ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर फिल्म साल 1994 में आई थी, जिसका नाम था ‘हम आपके हैं कौन’ और 21 साल बाद यानी साल 2015 को उनकी दूसरी ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर फिल्म आई, जिसका नाम ‘बजरंगी भाईजान’ था.
सलमान की फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’ रिलीज के साथ बॉक्स ऑफिस पर छा गई थी और कमाई के मामले में इसने इतिहास रच डाला था, लेकिन आपको यह जानकर हैरानी होगी कि इस फिल्म के लिए सलमान खान डायरेक्टर की पहली पसंद नहीं थे, बल्कि सलमान से पहले इस फिल्म का ऑफर आमिर खान और ऋतिक रोशन को मिला था.
मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो आमिर और ऋतिक के रिजेक्ट करने के बाद इस फिल्म का ऑफर सलमान के पास आया था. दरअअल, ‘बजरंगी भाईजान’ को फिल्म ‘बाहुबली’ के राइटर केवी विजयेंद्र प्रसाद ने लिखा था और फिल्म को डायरेक्ट कबीर खान ने किया था. रिपोर्ट्स में तो ये भी दावे किए गए कि इस फिल्म को पहले राकेश रोशन डायरेक्ट करने वाले थे और उनके बेटे ऋतिक रोशन इसमें लीड रोल करने वाले थे.
मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो विजयेंद्र इस फिल्म को को-प्रोड्यूस करने वाले थे और राकेश रोशन किसी के साथ भी फिल्म को को-प्रोड्यूस नहीं करना चाहते थे. ऐसे में यह फिल्म सलमान खान की प्रोडक्शन कंपनी सलमान खान फिल्म्स और कबीर खान की झोली में जा गिरी. इस तरह इस फिल्म से राकेश रोशन और ऋतिक रोशन दोनों ही खुद को इस फिल्म से दूर कर लिया.
कहा तो ये भी जाता है कि इस फिल्म का ऑफर पहले आमिर खान को दिया गया था, लेकिन किसी वजह से उन्होंने इस फिल्म को करने इनकार कर दिया था. बता दें, फिल्म का बजट 70 से 90 करोड़ बताया जाता है और इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन लगभग 918.18 करोड़ था. इस फिल्म को दुनियाभर के दर्शकों का प्यार मिला था और इसी फिल्म के बाद से सलमान को उनके चाहने वाले प्यार से ‘भाईजान’ कहकर पुकारने लगे.











