आज 25 मई गुरुवार का दिन बेहद शुभ है. आज गुरु पुष्य योग बना है, जो कार्यों में सफलता प्रदान करता है, भाग्य प्रबल होता है, शिक्षा और दीक्षा के लिए उत्तम योग माना जाता है. आज गुरुवार को सुबह से लेकर शाम 05 बजकर 54 मिनट तक पुष्य नक्षत्र है. गुरुवार के दिन पुष्य नक्षत्र की उपस्थिति से ही गुरु पुष्य योग बनता है. इस दिन आप सोना खरीदकर अपनी किस्मत को चमका सकते हैं क्योंकि यह गुरु ग्रह का शुभ रत्न है. सोना धन, सुख और समृद्धि का प्रतीक है. आज गुरु पुष्य के साथ ही 5 शुभ योग बना है. आज रुद्राभिषेक के लिए शिववास भी है. तिरुपति के ज्योतिषाचार्य डॉ. कृष्ण कुमार भार्गव से जानते हैं गुरु पुष्य योग पर बने शुभ योग, सोना खरीदने का समय और ज्योतिष उपायों के बारे में.
25 मई 2023 को गुरु पुष्य समेत 5 शुभ योग
आज गुरु पुष्य योग सुबह 05:26 बजे से लेकर शाम 05:54 बजे तक है. इसके साथ ही सर्वार्थ सिद्धि योग, रवि योग और अमृत सिद्धि योग भी बने हैं. रवि योग रात में भी है. रात 09:12 से कल सुबह 05:25 बजे तक रवि योग होगा. बाकी सभी योग गुरु पुष्य योग के साथ ही प्रारंभ होंगे और समाप्त होंगे. आज बना वृद्धि योग सुबह से लेकर शाम 06:08 बजे तक है.
गुरु पुष्य योग 2023 सोना खरीद मुहूर्त
आज 25 मई को गुरु पुष्य योग पर सोना खरीदन का शुभ मुहूर्त सुबह से प्रारंभ है. गुरु पुष्य योग के समापन समय 05:54 बजे तक आप सोने की खरीदारी कर सकते हैं.
दिन का चौघड़िया मुहूर्त
शुभ-उत्तम: सुबह 05:26 बजे से सुबह 07:09 बजे तक
चर-सामान्य: सुबह 10:35 बजे से दोपहर 12:18 बजे तक
लाभ-उन्नति: दोपहर 12:18 बजे से दोपहर 02:01 बजे तक
अमृत-सर्वोत्तम: दोपहर 02:01 बजे से दोपहर 03:44 बजे तक
शुभ-उत्तम: शाम 05:27 बजे से शाम 07:11 बजे तक
गुरु पुष्य योग में क्या खरीदना है शुभ
गुरु पुष्य योग में देव गुरु बृहस्पति का प्रभाव अधिक होता है. इस वजह से इस योग में सोना, हल्दी, चने की दाल, पीले वस्त्र, सोना या चांदी का सिक्का, धार्मिक पुस्तकें, पीतल, घी आदि की खरीदारी कर सकते हैं. इनको घर लाने से आपके धन, सुख और समृद्धि में बढ़ोत्तरी होती है.
आज का शिववास और अभिजित मुहूर्त
आज अभिजित मुहूर्त सुबह 11 बजकर 51 मिनट से प्रारंभ हो रहा है और यह दोपहर 12 बजकर 46 मिनट तक रहेगा. रुद्राभिषेक के लिए शिववास पूरे दिन है.
गुरु पुष्य योग के ज्योतिष उपाय
1. आज माता लक्ष्मी की पूजा करते समय दक्षिणावर्ती शंख में दूध भर लें और उससे उनका अभिषेक करें. माता लक्ष्मी प्रसन्न होंगी और आपके घर में धन की कमी नहीं होगी.
2. गुरु पुष्य योग में माता लक्ष्मी और गणेश जी की मूर्ति या तस्वीर की पूजा करें. उसके बाद उसे तिजोर में रख दें. आपके धन-संपत्ति में वृद्धि होगी.
3. गुरु पुष्य योग में आज के दिन आप सोना खरीदकर लाएं. सोना को धन लक्ष्मी माना जाता है. इससे आपके धन में वृद्धि होगी. यदि सोना नहीं खरीद सकते हैं तो 5 रुपए की हल्दी या चने की दाल ही खरीद लें. इससे भी आपको धन और भाग्य बढ़ेगा.










