महंगे डायलिसिस से जेब हो रही है ढीली, ये कार्ड दिखाने से मुफ्त में होगा इलाज

Spread the love

जिले के किडनी रोगियों और उनके परिवार वालों के लिए राहत वाली खबर है. अब महंगे डायलिसिस से निजात मिलेगा. अब आप इस कार्ड को बनवाकर मुफ्त में अपने परिजन का डायलिसिस करवा सकते हैं. नालंदा में किडनी रोगियों का प्रधानमंत्री राष्ट्रीय डायलिसिस कार्यक्रम एवं आयुष्मान भारत के तहत डायलिसिस किया जा रहा है. इस योजना के तहत गरीब और असहाय किडनी रोगियों को इलाज में काफी मदद मिल रहा है. जिले के कई गरीब व असहाय मरीज अब तक इस योजना का लाभ उठा चुके हैं. दो महीने में कुल 124 मरीजों को इस योजना का लाभ मिला है.

निशुल्क डायलिसिस के लिए बनवाए यह कार्ड

इसके लिए किसी प्रकार के कागज की जरूरत नहीं पड़ती है. जिनके पास राशन कार्ड है, वे इसका लाभ उठा सकते हैं. नि:शुल्क इलाज होने के लिए लाभार्थियों ने प्रधानमंत्री का आभार जताया है. इस संबंध में सिविल सर्जन डॉ. अविनाश कुमार सिंह ने बताया कि आयुष्मान कार्ड एवं राशन कार्ड के द्वारा किडनी मरीजों का निशुल्क डायलिसिस किया जाता है. इस योजना के तहत सदर अस्पताल में प्रतिदिन 10 से 15 गरीब मरीजों का नि:शुल्क डायलिसिस से किया जा रहा है. नेपरो प्लस प्राइवेट कंपनी की देखरेख में मरीजों का डायलिसिस किया जा रहा है.

गरीब मरीजों लिए यह योजना वरदान से कम नहीं

केंद्र सरकार के आयुष्मान भारत और प्रधानमंत्री राष्ट्रीय डायलिसिस कार्यक्रम के तहत किडनी रोगियों का मुफ्त में डायलिसिस होने के कारण उन्हें आर्थिक बोझ नहीं पड़ता है. ऐसे में इन गरीब मरीजों के लिए यह योजना वरदान से कम नहीं है. साथ ही इसके लिए कोई डॉक्यूमेंट की जरूरत नहीं है. सिर्फ राशन कार्ड दिखाकर फ्री में डायलिसिस करवा सकते हैं. एक मरीज का कंडीशन के हिसाब से कम से कम 10 बार और हफ्ते में तीन दफा डायलिसिस होता है.

 

Author