साक्षी ने आंदोलन से पीछे हटने की खबरों को खारिज किया, कहा- इंसाफ मिलने तक लड़ाई जारी रहेगी

Spread the love

नई दिल्ली: भारतीय कुश्ती महासंघ के निवर्तमान अध्यक्ष बृजभूषण सिंह के खिलाफ पिछले एक महीने से अधिक समय से जारी प्रदर्शन का हिस्सा रही ओलंपिक पदक विजेता साक्षी मलिक ने आंदोलन से पीछे हटने की खबरों को खारिज करते हुए कहा है कि इंसाफ मिलने तक लड़ाई जारी रहेगी।

मीडिया में आई खबरों में कहा गया था कि साक्षी आंदोलन से पीछे हटकर रेलवे की नौकरी पर लौट गई हैं। साक्षी ने ट्वीट किया, ये खबर बिल्कुल गलत है । इंसाफ की लड़ाई में ना हम में से कोई पीछे हटा है और ना हटेगा। उन्होंने आगे लिखा, सत्याग्रह के साथ साथ रेलवे में अपनी जिम्मेदारी निभा रही हूं। इंसाफ मिलने तक हमारी लड़ाई जारी है। कृपया कोई गलत खबर ना चलाई जाये।

ये खबर बिलकुल ग़लत है। इंसाफ़ की लड़ाई में ना हम में से कोई पीछे हटा है, ना हटेगा। सत्याग्रह के साथ साथ रेलवे में अपनी ज़िम्मेदारी को साथ निभा रही हूँ। इंसाफ़ मिलने तक हमारी लड़ाई जारी है। कृपया कोई ग़लत खबर ना चलाई जाए। pic.twitter.com/FWYhnqlinC — Sakshee Malikkh (@SakshiMalik) June 5, 2023

बता दें कि इससे पहले पहलवान साक्षी मलिक को लेकर दावा किया था कि उन्होंने रेलवे में अपनी नौकरी दोबारा ज्वाइन कर ली है। बृजभूषण की गिरफ्तारी की मांग को लेकर दिग्गज पहलवान 23 अप्रैल से जंतर मंतर पर धरना दे रहे थे. हालांकि, 28 मई को पुलिस ने जंतर मंतर पर धरने वाली जगह को खाली करा दिया था। तो वहीं शनिवार को ही पहलवानों ने गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी। जिसमें . रेसलर साक्षी मलिक के पति सत्यव्रत कादियान ने कहा था कि बैठक में पहलवानों ने बृजभूषण को गिरफ्तार करने की मांग उठाई थी, लेकिन ये बैठक बेनतीजा रही। सत्यव्रत ने कहा कि हम विरोध के लिए आगे की रणनीति बना रहे हैं। हम पीछे नहीं हटेंगे ।

 

Author