AC कोच में धुआं उठता देख सिकंदराबाद-अगरतला एक्सप्रेस से उतरे यात्री…ओडिशा के ब्रह्मपुर में रोकी गई ट्रेन

Spread the love

नेशनल डेस्क: सिकंदराबाद-अगरतला एक्सप्रेस को मंगलवार को दोपहर में ओडिशा के ब्रह्मपुर रेलवे स्टेशन पर रोक दिया गया क्योंकि यात्रियों ने रेलवे अधिकारियों को कोच के अंदर लगी वातानुकूलन इकाई (एयर कंडीशनिंग यूनिट) से धुआं निकलने की सूचना दी। हालांकि धुंए पर तत्काल काबू पा लिया गया, लेकिन यात्रियों ने आगे किसी खराबी की आशंका के कारण कोच में यात्रा करने से इनकार कर दिया। उन्होंने कोच को बदलने की मांग की।

एक अधिकारी ने बताया कि सबसे पहले कुछ यात्रियों ने बी-5 कोच में धुआं उठते देखा और शोर मचाया। उन्होंने कहा कि इसके बाद ज्यादातर यात्री कोच से नीचे उतर गए और ट्रेन में सवार होने से इनकार कर दिया। पूर्व तट रेलवे के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘ब्रह्मपुर स्टेशन के पास सिकंदराबाद-अगरतला एक्सप्रेस के कोच नंबर बी-5 में बिजली की मामूली समस्या होने की सूचना मिली थी। ड्यूटी पर मौजूद कर्मचारियों ने तुरंत समस्या पर ध्यान दिया और इसे ठीक कर दिया।’

Author