शरीर में ताकत भरने के लिए इन 5 नेचुरल फूड का करें सेवन, स्टेमिना बूस्टर का काम करेंगे ये

Spread the love

गलत लाइफस्टाइल और अनहेल्दी खान-पान अक्सर लोगों को कमजोर कर देता है. अधिकांश लोग हमेशा कमजोरी, थकान और बदन दर्द की शिकायत करते हैं. इसके लिए लोग पेनकिलर या अन्य दवाइयों को गटक लेते हैं. कुछ दिन सही हो जाते हैं लेकिन कुछ दिनों के बाद दोबारा से वहीं परेशानी शुरू हो जाती है. जब शरीर कमजोर हो जाता है तो कोई काम हम सही से नहीं कर पाते हैं. हालांकि शरीर में कमजोरी क्यों हो रही हैं, इसके कई कारण हो सकते हैं लेकिन आमतौर पर पोषक तत्वों की कमी इसका कारण बनती है. तो आइए जानते हैं कि वो कौन से ऐसे फूड हैं जो नेचुरल तरीके से शरीर की कमजोरी और थकान को मिटा देते हैं और उनसे स्टेमिना भी बूस्ट होती है.

1. अनार-वेबएमडी ने रिसर्च के हवाले से बताया है कि अनार बेहद शक्तिशाली फ्रूट है. यह नेचुरल स्टेमिना बूस्टर है. अनार का सेवन शरीर में ब्लड फ्लो को बढ़ाता है और इससे टेस्टेस्टोरोन हार्मोन का स्तर भी बढ़ जाता है. फिजिकल रिलेशन की कमजोरी को भी अनार दूर कर सकता है.

2. ब्लैक रस्पबैरीज-ब्लैक रस्पबैरीज स्ट्रॉबेरी की तरह होता है. यह भी नेचुरल स्टेमिना बूस्टर फ्रूट है. इसमें फायटोकेमिकल होता है जो कामेच्छा और स्टेमिना दोनों को बूस्ट करता है. अगर रस्पबेरीज या स्ट्रॉबेरी न मिले तो आप जामुन खाकर स्टेमिना को बूस्ट कर सकते हैं.

3.तरबूज-गर्मी में तरबूज की सबसे अधिक मांग होती है. तरबूज में कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं तो कुदरती रूप से स्टेमिना और शरीर को कमजोरी को मिटाते हैं. यह फिजिकल रिलेशन में बहुत जल्दी कामेच्छा को बढ़ाता है. तरबूज में में सिट्रोलीन और अर्जेनाइन नाम का एमनो एसिड होता है जोब्लड वेसल्स को रिलेक्स पहुंचाता है. इससे ब्लड फ्लो तेज होता है और काम करने में ताकत बनी रहती है.

4.एवोकाडो-एवोकाडो में कई तरह पोषक तत्व पाए जाते हैं जो नेचुरल स्टेमिना बूस्टर की तरह काम करते हैं. इसमें हेल्दी फैट और फाइबर होता है जो शरीर में एनर्जी और स्टेमिना दोनों को बूस्ट करता है. इसमें विटामिन बी 6 पाया जाता है जो थकान और कमजोरी को दूर करता है और मूड को बेहतर बनता है.

5.पालक- पालक में भरपूर मात्रा में विटामिन सी और विटामिन ए पाया जाता है. इसके साथ ही इसमें कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं जो स्टेमिना को बूस्ट करते हैं. पालक में मैग्नीशियम और कई प्रकार के मिनिरल्स होते हैं जो टेस्टेस्टोरोन हार्मोन को बढ़ाता है.

Author