लखनऊ: प्रदेश की राजधानी में पश्चिमी यूपी का कुख्यात गैंगस्टर की कोर्ट के बाहर सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई है।
आपको बता दें कि लखनऊ के कैसरबाग में पास्को कोर्ट के गेट पर वकील की ड्रेस में आये बदमाश ने युवक को मारी गोली लखनऊ कोर्ट में गोली चली संजीव महेश्वरी जीवा को गोली मारी गई, एक बच्ची को भी गोली लगी। गोली मारकर हत्या वकील के ड्रेस में आए थे बदमाश कोर्ट के बाहर मारी गोली बदमाश संजीव जीवा की हत्या
संजीव जीवा कृष्णानंद राय हत्याकांड में आरोपी था। वो मुन्ना बजरंगी और मुख्तार अंसारी का करीबी बताया जाता है। संजीव जीवा पर दिनदहाड़े कोर्ट कैंपस में गोली मारी गई औऱ मौके पर ही उसकी मौत हो गई। लखनऊ कोर्ट कैंपस को लेकर बदमाशों के इस हमले से फिर सनसनी फैल गई है। प्रयागराज हत्याकांड के करीब चार महीने बाद इस हत्याकांड से सनसनी मच गई है।
चश्मदीद ने क्या बताया?
एक वकील ने कहा कि मैं यहां ह रदिन आता हूं लेकिन आज जो हुआ वो शर्मनाक है। एक बच्ची को गोली लगी है। उसका पिता अपनी बच्ची के लिए तड़प रहा है। कोर्ट में आने से पहले जांच होती है, हम लोगों की भी जांच होती है। कोर्ट परिसर के भीतर अस्त्र आ रहा है।
कौन था संजीव जीवा?
संजीव महेश्वरी जीवा शामली जिले के रहने वाला था। अपराध की दुनिया में उसने 90 के शुरुआती दशक से रखी थी। उसके खिलाफ 22 से ज्यादा मामले दर्ज थे। उसे बाहुबली मुख्तार अंसारी का करीबी बताया जाता है।








