बुजुर्ग पर गिरी आकाशीय बिजली, हालत नाजुक

Spread the love

सरगुजा। जिले के बतौली ब्लॉक के ग्राम खड़धोवा में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 65 वर्षीय वृद्ध रामभजन के झुलसने का मामला सामने आया है। आपको बता दे कि आकाशीय बिजली से बुरी तरह झुलसे वृद्ध को डायल 112 की मदद से सीएचसी शांतिपारा में एडमिट कराया गया है, जहां उसका उपचार जारी है। वृद्ध के परिजनों से मिली जानकारी के मुताबिक, वृद्ध रामभजन क्षेत्र में हो रहीं बूंदाबांदी के बीच बाहर बंधे अपने मवेशियों को अंदर कर रहा था। उसी दौरान वह आकाशीय बिजली के चपेट में आ गया। फिलहाल डॉक्टरों द्वारा प्राथमिक उपचार देने के बाद वृद्ध रामभजन खतरें से बाहर बताया जा रहा है।

 

Author