इस दिशा में लगाएं मनी प्लांट, घर में होगी धन की बरसात, गलती करने पर हो सकते हैं कंगाल

Spread the love

हिंदू धर्म मे वास्तु शास्त्र का बहुत महत्व बताया गया है. घर बनाने से लेकर उसके सजावट, अंदर चीजों को व्यवस्थित करने तक में वास्तु का बहुत महत्व है. किचन से लेकर बेडरूम, वॉशरूम के साथ ही घर में रखने वाले पौधों को लेकर भी दिशाओं का बहुत महत्व बताया गया है. वास्तु के अनुसार, कुछ ऐसे पौधे होते हैं, जिन्हें घर में लगाने से व्यक्ति की आर्थिक स्थिति मजबूत होती है. लेकिन इन पौधों को लगाते समय सही दिशा का ध्यान रखना बहुत जरूरी है.

अगर इन पौधों को सही दिशा में न लगाया जाए, तो यह घर में नकारात्मकता का प्रसार सकते हैं. इन्हीं में से एक पौधा है मनी प्लांट का पौधा. वास्तु शास्त्र में मनी प्लांट के कई महत्व बताए गए हैं. मनी प्लांट से जुड़े वास्तु शास्त्र के कुछ नियम बताए गए हैं, जिन्हें अपनाकर आप घर की आर्थिक स्थिति सही कर सकते हैं. आइए आज हम आपको भोपाल निवासी ज्योतिषी एवं वास्तु सलाहकार पंडित हितेंद्र कुमार शर्मा के मुताबिक मनी प्लांट के वास्तु शास्त्र के बारे में बताते हैं.

किस दिशा में लगाना सही?
वास्तु शास्त्र के मुताबिक, मनी प्लांट को हमेशा घर की दक्षिण पूर्व दिशा यानी अग्नि कोण में लगाना शुभ माना जाता है. इस दिशा का प्रतिनिधित्व शुक्र ग्रह करते हैं और इस दिशा के देवता भगवान गणेश हैं. इसलिए इस दिशा में मनी प्लांट लगाने से घर में सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है. आर्थिक लाभ होता है. इसके साथ ही मनी प्लांट को कभी भी घर के उत्तर पूर्व दिशा यानी ईशान कोण की तरफ बिल्कुल भी नहीं रखना चाहिए.

ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक इस दिशा का प्रतिनिधि बृहस्पति करते हैं और यह शुक्र के विरोधी माने जाते हैं. इसलिए मनी प्लांट को इस दिशा में रखने से घर में नकारात्मक ऊर्जा आती है. इसके अलावा घर के पश्चिम और पूर्व दिशा में भी मनी प्लांट का पौधा लगाना अशुभ माना जाता है. कहा जाता है कि इस दिशा में मनी प्लांट का पौधा लगाने से व्यक्ति को मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है.

मनी प्लांट कभी सूखे नहीं
वास्तु शास्त्र के मुताबिक, घर में रखा मनी प्लांट का पौधा कभी भी नहीं सूखना चाहिए. यह अशुभ माना जाता है. मान्यता है कि यदि घर में लगा मनी प्लांट सूख रहा है तो यह घर की आर्थिक स्थिति को हानि पहुंचा सकता है. इसलिए मनी प्लांट के पौधे को नियमित रूप से पानी देना चाहिए और इसके सूखे पत्तों को तुरंत हटा देना चाहिए.

जमीन से स्पर्श न होने दें
वास्तु शास्त्र के मुताबिक, मनी प्लांट का पौधा बहुत तेजी से बढ़ता है. इसलिए यह बढ़ते-बढ़ते जमीन तक भी पहुंच जाता है. लोगों को इस बात का खास ध्यान रखना चाहिए कि यह पौधा कभी भी जमीन को छू ना पाए. यह अशुभ माना जाता है.

 

Author