डायबिटीज के लिए बेहद खास हैं ये 5 ड्रिंक्स

Spread the love

वेजिटेबल जूस: वेजिटेबल जूस सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है. डायबिटीज के मरीजों के लिए बहुत ही असरदार माना जाता है. इसके लिए उन्हें खाली पेट नियमित एक गिलास जूस का सेवन करना चाहिए.

नींबू पानी: नींबू पानी सेहत के लिए रामबाण माना जाता है. खासतौर पर यह डायबिटीज के मरीजों के लिए बहुत फायदेमंद है. इसके लिए डायबिटीज मरीजों को इसे काला नमक मिलाकर नियमित पीना होगा.

नारियल पानी: नारियल पानी कई हेल्थ समस्याओं में पीने की सलाह दी जाती है. इसमें कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स और बहुत कम मात्रा में शुगर होता है. इसके अलावा नारियल पानी में मौजूद पोषक तत्व ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में भी मदद करता है.

छाछ: गर्मियों में छाछ पीने से पेट की कई परेशानियां समाप्त होती हैं. बता दें कि, छाछ में कम फैट और कम कैलोरी होती है. इसके चलते डायबिटीज के मरीज भी इसका आसानी से सेवन कर सकते हैं. इसके अलावा छाछ पीने से कोलेस्ट्रॉल लेवल भी कम होता है.

ग्रीन स्मूदी: ग्रीन स्मूदी आपके संपूर्ण स्वास्थ्य का ख्याल रखती है. यह पालक, केल जैसी हरी पत्तेदार सब्जियों को मिलाकर बनाई जाती है. यह स्मूदी न सिर्फ हेल्दी होती है ब्लकि आपके शरीर में हाई शुगर लेवल को कम करने में मदद करती है. यह शरीर में इंसुलिन स्त्राव को भी बेहतर बनाने में मदद करती है.

Author