शराब दुकान के पास ब्लास्ट हुआ गैस सिलेंडर, सहम गए लोग

Spread the love

बिलासपुर। पुराना बस स्टैंड के शराब दुकान के पास अवैध चखना सेंटर में गैस सिलेंडर फट गया। इससे कोई हताहत तो नहीं हुआ पर वहां खड़े वाहनों में आग लग गई। लोगों की सजगता से इस आग पर काबू पा लिया गया है। बस स्टैंड स्थित शराब दुकान के बाजू में चखना सेंटर है। यहां अचानक गैस सिलेंडर फट गया लेकिन इससे कोई हताहत नहीं हुआ। जिले में शराब दुकान के सामने बेखौफ चखना सेंटर संचालित किया जा रहा है। बस स्टैंड के शराब दुकान काफी भीड़ रहती है।

इस घटना में कोई अप्रिय घटना हो सकती थी। आबकारी विभाग के अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे है, शायद इसीलिए नियमों को ताक में रख कर चखना सेंटर चलाया जा रहा है। जबकि प्रशासन ने कहीं भी अहाता या चखना सेंटर खोलने की अनुमति नहीं दी है। इसके बाद भी क्षेत्र के शराब दुकानों के ठीक सामने चखना सेंटर संचालित हो रहे हैं। आबकारी विभाग किसी तरह की कार्रवाई नहीं कर रही है।

 

Author