महिलाओं पर बयान देकर बुरे फंसे शाहिद कपूर, ‘कबीर सिंह’ से हुई तुलना

Spread the love

शाहिद कपूर की ‘ब्लडी डैडी’ ओटीटी पर आ चुकी है और इसे दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है. फिल्म में एक बार फिर शाहिद एंग्री यंग मैन बने नजर आ रहे हैं. इस बीच शाहिद अपने एक बयान को लेकर चर्चा में हैं, जिसे लेकर उन्हें सोशल मीडिया पर निशाने पर भी लिया जा रहा है. क्या है पूरा मामला चलिए आपको बताते हैं.

मुंबईः शाहिद कपूर इन दिनों ‘ब्लडी डैडी’ को लेकर चर्चा में हैं, जो ओटीटी पर रिलीज हो चुकी है. फिल्म में शाहिद एक एंग्री यंग मैन के किरदार में हैं और इसमें उनके साथ संजय कपूर, रॉनित रॉय और राजीव खंडेलवाल जैसे स्टार भी हैं. लेकिन, अपनी फिल्म के अलावा भी एक चीज को लेकर शाहिद सुर्खियों में हैं और वो है पिछले दिनों ‘पत्नियों’ पर दिया उनका बयान. दरअसल, शाहिद ने पिछले दिनों एक इंटरव्यू में अपनी मैरिड लाइफ पर बात की थी, जिसमें उन्होंने कुछ ऐसा कह दिया जिसके लिए अब वह ट्रोल हो रहे हैं. क्या पूरा माजरा चलिए आपको बताते हैं.

शाहिद कपूर ने हाल ही में एक इंटरव्यू में बताया था कि कैसे शादी से पहले उनके घर में एक समय पर सिर्फ दो चम्मच और एक प्लेट ही थे. लेकिन, पत्नी मीरा के आने के बाद उन्होंने घर में कई बदलाव किए.

शाहिद ने बताया कि अब घर के इंटीरियर से लेकर हर चीज का डिसीजन मीरा और वह साथ मिलकर लेते हैं.

इस दौरान शाहिद ने जिंदगी में पत्नियों के किरदार के बारे में बात की और कहा कि शादी एक औरत के एक आदमी को फिक्स करने के बारे में होती है. शाहिद अपने इसी बयान को लेकर चर्चा में हैं.

शाहिद ने कहा था कि, ‘शादी सिर्फ एक चीज के बारे में होती है. एक लड़का जो बिगड़ा होता है, एक लड़की उसकी जिंदगी में उसे फिक्स करने के लिए आती है.’

उन्होंने आगे कहा कि एक लड़के की पूरी की पूरी जिंदगी फिक्स होने और बेहतर बनने की जर्नी के बारे में होती है और जिंदगी इसी का नाम है.

बस फिर क्या था, शाहिद कपूर के इस बयान को लेकर सोशल मीडिया पर बवाल मच गया है. कई यूजर्स ने अभिनेता को रियल लाइफ ‘कबीर सिंह’ कहा तो कई मैन चाइल्ड का टैग दे दिया है.

शाहिद के बयान पर तंज करते हुए कई यूजर्स ने सवाल उठाया है कि क्या महिलाएँ सिर्फ बिगड़े हुए आदमियों को सुधारने के लिए होती हैं?

Author