बुरी नजरों से बचने के लिए अपनाएं काले-काले छोटे बीजों के ये उपाय, कई समस्याओं के लिए कारगर

Spread the love

हिंदू धर्म मे जीवन जीने की पद्धति के बारे में बताया गया है. ज्योतिष शास्त्र में जीवन को सरल बनाने के लिए कई उपायों के बारे में बताया गया है. हिंदू धर्म की मान्यताओं में कई ऐसे उपाय बताए गए हैं, जिन्हें अपनाकर कई समस्याओं से छुटकारा पाया जा सकता है. इसी तरह घर की रसोई में उपयोग की जाने वाली काली सरसों यानी राई के इस्तेमाल के बारे में भी बताया गया है. काली सरसों के उपाय करने से बुरी नजरों से बचा जा सकता है. साथ ही इससे घर में सुख-शांति और समृद्धि का वास होता है. आइए आज हम भोपाल निवासी ज्योतिषी एवं वास्तु सलाहकार पंडित हितेंद्र कुमार शर्मा से इस बारे में ज्यादा जानकारी लेते हैं.

1.बुरी नज़र से बचाए: राई का इस्तेमाल लोगों की नज़र उतारने के लिए किया जाता है. यदि आपके घर में किसी को बुरी नज़र लग गई है, इससे उसकी तबीयत खराब रहती है तो आप भी राई का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके लिए आप राई के कुछ दानों को सात लाल मिर्च और नमक के साथ मिला लें. अब जिस व्यक्त पर नजर लगी हुई है अब उसके सिर से 7 बार घुमाएं और इन्हें जलती आग में डाल दें. ऐसा करने से नज़र लगा हुआ व्यक्ति जल्दी ठीक हो जाएगा.

2.सोए भाग्य को जगाए: ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, राई से कई तरह की समस्याओं को दूर किया जाता है. इसके उपाय से सोए हुए भाग्य को जगाया जा सकता है. अगर बहुत दिनों से आपकी किस्मत भी आपका साथ नहीं दे रही है तो आप भी एक घड़े में पानी भरकर उसमें काली सरसों के दाने डालकर इस पानी से नहा लें. मान्यताओं के मुताबिक, ऐसा करने से जल्द ही आपका दुर्भाग्य दूर हो जाएगा और आपकी सोई हुई किस्मत जाग जाएगी.

3.काम में आ रही रुकावटों को दूर करे: राई के उपाय से काम में आ रही समस्याओं को दूर किया जा सकता है. यदि कई दिनों से आपके भी बनते हुए काम बिगड़ रहे हैं या फिर किसी काम को पूरा करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है तो आप गुरुवार के दिन काली सरसों यानी राई का दान जरूर करें. ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, राई का दान करने से रुके हुए काम बनने शुरू हो जाते हैं.

 

Author