अमरनाथ यात्रियों के लिए ऑनलाइन हेलीकॉप्टर बुकिंग शुरू, नहीं बढ़ाया यात्रा का किराया

Spread the love

जम्मू: श्री अमरनाथ श्राइन बोडर् ने एक जुलाई से शुरू हो रही श्री अमरनाथ यात्रा के तीर्थयात्रियों के लिए ऑनलाइन हेलीकॉप्टर बुकिंग शुरू हो गई है। प्रदेश में 62 दिनों तक चलने वाली यह वार्षिक तीर्थयात्रा एक जुलाई से शुरु होकर 30 अगस्त (रक्षाबंधन) पर समाप्त होती है। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, श्रीनगर, बालटाल और पहलगाम रूट से उपलब्ध होने वाली सेवा के लिए हेलीकॉप्टर की ऑनलाइन बुकिंग शुरू हो गई है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष भी यात्रा का किराया नहीं बढ़ाया गया है। उन्होंने बताया कि अभी तक ढाई लाख से अधिक लोगों ने यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण कराया है।

उन्होंने बताया कि इस वर्ष करीब 5 लाख श्रद्धालुओं के गुफा मंदिर आने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि हेलीकॉप्टर टिकट की बुकिंग श्री अमरनाथ श्राइन बोडर् (एसएएसबी) की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए करायी जा सकती है। ग्लोबल वेक्ट्रा हेलिकॉर्प लिमिटेड और एरो एयरक्राफ्ट प्राइवेट लिमिटेड बालटाल मार्ग के लिए सर्विस ऑपरेटर हैं जबकि हेरिटेज एविएशन प्राइवेट लिमिटेड पहलगाम मार्ग के लिए ऑपरेटर होगी।

सूत्रों ने कहा कि एम एस पवन हंस लिमिटेड संचालकों की सेवाएं श्रीनगर से पवित्र गुफा तक संचालित होंगी। यात्रा से संबंधित जिला प्रशासन ने लखनपुर से कश्मीर के प्रवेश द्वार तक सभी व्यवस्थाएं 20 जून तक पूर्ण करने के निर्देश भी दिये गये हैं।

 

Author