सब इंजीनियर को कमिश्नर ने किया सस्पेंड, कार्य में लापरवाही बरतने का आरोप

Spread the love

बिलासपुर. बिलासपुर नगर निगम में बोर खनन के काम में लापरवाही और अनियमितता बरतने वाले सब इंजीनियर को कमिश्नर ने सस्पेंड कर दिया है। वहीं, अफसरों के बीच नए सिरे से कार्य विभाजन किया है। साथ ही जोन के अधिकारियों को भी इधर से उधर करते हुए कई जगह नए जोन कमिश्नर बनाया है।

जोन क्रमांक 2 के वार्ड क्रमांक 8 इंद्रपुरी तिफरा में बोर खनन काम कराया गया, जिसकी ज़िम्मेदारी सब इंजीनियर देवनारायण सिंह मरकाम को दी गई थी, जिस पर सब इंजीनियर ने लापरवाही बरती और अफसरों के निर्देशों का पालन भी नहीं किया, जिस पर बड़ी कार्रवाई करते हुए नगर निगम आयुक्त कुणाल दुदावत ने सब इंजीनियर देवनारायण सिंह मरकाम को निलंबित कर दिया है। निलंबन की अवधि में सब इंजीनियर का मुख्यालय विकास भवन रहेगा। निगम कमिश्नर कुणाल दुदावत ने दो जोन कमिश्नरों को बदलते हुए अधिकारियों के बीच नए सिरे कार्यों का विभाजन किया है। जारी आदेश के अनुसार जोन क्रमांक- 7 की ज़िम्मेदारी संभाल रहे जोन कमिश्नर प्रवेश कश्यप अब जोन क्रमांक 3 के नए जोन कमिश्नर होंगे। वहीं निगम मुख्यालय में पदस्थ खेल कुमार पटेल जोन क्रमांक 7 में प्रवेश की जगह जोन कमिश्नर होंगे।

 

Author