पंजाब विधानसभा विशेष सत्र : दिवंगतों को श्रद्धांजलि देने के बाद सदन कार्रवाई स्थगित

Spread the love

पंजाब विधानसभा के दो दिवसीय विशेष सत्र के पहले दिन की कार्रवाई कल सुबह 11 बजे तक स्थगित कर दी गई है। सत्र के पहले दिन दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि दी गई। सदन में सबसे पहले सरदार प्रकाश सिंह बादल को श्रद्धांजलि दी गई।

इस दौरान आम आदमी पार्टी के विधायक गुरलाल सिंह ने भी संदीप नंगल अंबिया को श्रद्धांजलि देने की मांग की, जिसके बाद उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। वहीं इस मौके पर सी.एम. भगवंत मान ने ओडिशा ट्रेन हादसे में जान गंवाने वाले 300 से ज्यादा लोगों को श्रद्धांजलि देने की मांग की। सदन में मौन धारण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। गौरतलब है कि कल विशेष सत्र के दौरान सरकार गुरुद्वारा संशोधन बिल लेकर लाएगी।

Author